शादी का निमंत्रण बांटकर लौट रहा था युवक, रास्ते में डंपर ने छीनी जिंदगी; घर में मचा कोहराम

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा घायल हो गए। दोनों बाइक से शादी का निमंत्रण बांटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान शास्त्री ब्रिज पर सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर दक्षिणी निवासी सुधांशु शर्मा मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने चाचा शरद कुमार शर्मा को बाइक पर…

Read More

‘मेरी तरह शादी में देर मत करना, जल्दी बच्चे पैदा कर लो’, शाहिद कपूर ने छोटे भाई ईशान को क्यों दी ऐसी सलाह?

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने छोटे भाई ईशान खट्टर को शादी और परिवार शुरू करने को लेकर खास सलाह दी है। उनका कहना है कि खासकर पुरुषों को शादी करने में ज्यादा देर नहीं करनी चाहिए। शाहिद ने बताया कि कम उम्र में माता-पिता बनने का एक फायदा यह होता है कि जब बच्चे बड़े हो रहे होते हैं, तब आप उनके साथ ज्यादा सक्रिय रह सकते हैं। शाहिद कपूर हाल ही में पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे…

Read More

‘सिर्फ देशभक्ति से नहीं बिकेंगे सामान’, दिवाली पर चीनी उत्पादों के बहिष्कार की मुहिम पर ग्लोबल टाइम्स ने भारत को दी नसीहत

नई दिल्ली: दिवाली के दौरान भारतीय बाजारों में चीन में बने सजावटी सामान और एलईडी लाइट्स की मौजूदगी को लेकर बहस तेज है। इसी बीच चीन के सरकारी रुख के करीब माना जाने वाला अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय कंपनियों को सलाह दी है कि वे केवल देशभक्ति के नाम पर ग्राहकों को आकर्षित नहीं कर सकतीं। ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए उचित कीमत, उत्पादों में विविधता और समय पर सामान की आपूर्ति जरूरी है। ग्लोबल टाइम्स ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि भारतीय कंपनियों को चीनी…

Read More

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि; पार्थिव शरीर भारत लाने की तैयारी

नई दिल्ली: नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकराने से हुए हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारतीय दूतावास ने हादसे में भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की है। मृतक का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने की कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्रालय ने जताई संवेदना विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि नेपाल में हेलीकॉप्टर हादसे से जुड़ी खबरें और…

Read More

रेस कोर्स की 40 एकड़ जमीन वायु सेना को देने की मांग, पूर्व एयर चीफ एपी सिंह ने राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर नई दिल्ली स्थित रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जमीन वायु सेना के नियंत्रण में रखने की मांग की है। उन्होंने इस परिसर को सील किए जाने पर चिंता जताते हुए रक्षा मंत्रालय से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। एपी सिंह 31 अक्टूबर 2026 को वायु सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 26 अक्टूबर को रक्षा मंत्री को लिखा था पत्र समाचार एजेंसी…

Read More

दिल्ली-पुणे इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़ की कोशिश, अलार्म बजते ही मचा हड़कंप; यात्री गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली से पुणे आ रही इंडिगो की एक उड़ान में यात्री की कथित हरकत से विमान में हड़कंप मच गया। सोमवार देर रात एक यात्री ने आपातकालीन निकास द्वार के लीवर कवर से छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जिसके बाद विमान में अलार्म बज उठा। घटना के बाद चालक दल के सदस्य सतर्क हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में 33 वर्षीय यात्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान पुणे जिले के सासवड निवासी गौरव सत्येंद्र रौतेला के रूप में हुई है।…

Read More

पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को दी खुली बहस की चुनौती, बोले- 10 नवंबर को रामलीला मैदान आइए, रामायण-गीता पर होगी चर्चा

पटना: भगवान श्रीकृष्ण को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद अब खुली बहस की चुनौती तक पहुंच गया है। स्वतंत्र सांसद पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री को रामायण और भगवद्गीता पर आमने-सामने चर्चा करने की चुनौती दी है। उन्होंने शास्त्री से कहा कि वे 10 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचें और धार्मिक ग्रंथों पर उनसे बहस करें। यादव ने साफ कहा कि वह इस चर्चा के लिए कहीं भी तैयार हैं। पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दर्ज कराई…

Read More

पत्नी को ‘बेवकूफ’ और ‘निकम्मा’ कहना क्रूरता नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पति को दी बड़ी राहत, FIR और मुकदमा रद्द

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक अहम मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि पत्नी को ‘बेवकूफ’ और ‘निकम्मा’ कहना अपने आप में भारतीय दंड संहिता की धारा 498A के तहत क्रूरता का अपराध नहीं बनता। अदालत ने कनाडा में पत्नी की आत्महत्या के बाद पति के खिलाफ दर्ज दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और अन्य आरोपों से जुड़ी एफआईआर तथा पूरी आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने स्पष्ट किया कि केवल सामान्य आरोपों के आधार पर किसी…

Read More

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया मानदेय, अब डेढ़ गुना तक मिलेगी सैलरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली के मौके पर राज्य के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम मानदेय बढ़ाकर नई दरें निर्धारित कर दी गई हैं। श्रेणी एक को छोड़कर बाकी श्रेणियों के कर्मचारियों के पारिश्रमिक में डेढ़ गुना तक बढ़ोतरी होगी। सरकार के इस फैसले से करीब 2.72 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। नई दरें 2 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। ऐसे में कर्मचारियों को नवंबर में मिलने…

Read More

योगी के काम और मोदी के चेहरे पर BJP का दांव, अखिलेश के PDA की काट के लिए तैयार किया खास चुनावी चक्रव्यूह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण को चुनौती देने के लिए भाजपा ने नया चुनावी खाका तैयार किया है। पार्टी की कोशिश चुनाव को जातीय समीकरणों तक सीमित होने से रोकने और कानून-व्यवस्था, विकास, सुशासन तथा सरकारी योजनाओं के लाभ को प्रमुख मुद्दा बनाने की है। इस रणनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को सबसे…

Read More