जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा घायल हो गए। दोनों बाइक से शादी का निमंत्रण बांटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान शास्त्री ब्रिज पर सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर दक्षिणी निवासी सुधांशु शर्मा मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने चाचा शरद कुमार शर्मा को बाइक पर…
Read More