नई दिल्ली: भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथा के दौरान की गई टिप्पणी पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पप्पू यादव ने मांग की है कि इस मामले में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस टिप्पणी से करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल…
Read MoreDay: November 3, 2026
ओमान के तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
नई दिल्ली: ओमान के समुद्री क्षेत्र में भारतीय झंडे वाले मालवाहक जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार 13 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। मृतक नाविक गुजरात का रहने वाला था। मंत्री के मुताबिक, भारतीय मालवाहक जहाज एमएसवी अल जुसुफी ओमान के तट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात हवाई वस्तु ने…
Read Moreचांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट! फरवरी के मुकाबले ₹1.06 लाख सस्ता हुआ किलो, दिवाली पर सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बढ़ी मांग
मुरादाबाद: दीपावली से पहले चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट ने ग्राहकों को खरीदारी का अच्छा मौका दिया है। फरवरी 2026 में जिस चांदी का भाव 2.95 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, वह 2 नवंबर को घटकर 1,88,900 रुपये प्रति किलो रह गया। यानी अपने उच्चतम स्तर से चांदी 1,06,100 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। कीमतों में आई इस नरमी के बीच सराफा बाजार में त्योहार की खरीदारी को लेकर उत्साह बढ़ा है। पिछले एक साल के दौरान चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव…
Read More‘नकली संसद में PM बन सकते हैं राहुल गांधी, असली संसद में मोदी ही रहेंगे’, हिमंत सरमा का तंज
नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए INDIA गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन जब इसमें सफलता नहीं मिली तो नकली संसद का आयोजन कर उन्हें वहां प्रधानमंत्री बना दिया गया। सरमा ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री बन सकते हैं, लेकिन असली संसद में नरेंद्र मोदी ही इस पद पर…
Read Moreसोनम वांगचुक से जुड़े HIAL की बढ़ीं मुश्किलें, लद्दाख प्रशासन ने जारी किया नोटिस; डेजर्ट फ्लावर स्कूल पर उठे सवाल
लेह: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़े हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख (HIAL) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लद्दाख प्रशासन ने संस्थान को नोटिस जारी कर उसके अंतर्गत संचालित डेजर्ट फ्लावर स्कूल में बिना जरूरी अनुमति के कक्षाएं चलाने और अन्य गतिविधियां आयोजित करने पर जवाब मांगा है। खास बात यह है कि संस्थान को आवंटित जमीन रद्द करने का मामला भी पहले से ही उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में एचआईएएल के सामने प्रशासनिक और कानूनी, दोनों तरह की चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। डेजर्ट फ्लावर…
Read Moreदिल्ली में प्रदर्शनकारियों को सुप्रीम कोर्ट की दोटूक, कहा- विरोध के नाम पर अनिश्चितकाल तक किसी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों और इसकी वजह से व्यापारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन इस अधिकार की आड़ में किसी सार्वजनिक स्थान पर अनिश्चितकाल तक कब्जा करके बैठना स्वीकार नहीं किया जा सकता। व्यापारियों की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने प्रदर्शन के लिए समयसीमा तय करने की जरूरत पर भी…
Read More