चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड में हुए हमले को लेकर पार्टी सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने इस हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी से कराने की मांग की है। हरसिमरत कौर ने पत्र में कहा है कि वर्ष 2024 में भी सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ था और दो बार हत्या की कोशिश की घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आशंका जताई है कि इन घटनाओं के पीछे कोई बड़ी अंतर-राज्यीय या…
Read MoreTag: पंजाब राजनीति
पंजाब में 13,900 करोड़ के कर्ज पर सियासी संग्राम! चुनाव से पहले योजनाओं को मिलेगा फंड, विपक्ष ने सरकार को घेरा
चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले वित्तीय प्रबंधन और बढ़ते कर्ज को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के दौरान 13,900 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की योजना बनाई है। सरकार का कहना है कि यह राशि विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं के संचालन तथा पूंजीगत खर्च के लिए जुटाई जाएगी, जबकि विपक्ष इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में है। जुलाई से सितंबर के बीच जुटाए जाएंगे 13,900 करोड़ रुपये भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी जुलाई-सितंबर 2026…
Read Moreपंजाब फतह के मिशन पर BJP! अमित शाह ने संभाली कमान, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब पर फोकस बढ़ा दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने राज्य में अपनी रणनीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने पंजाब में चुनावी कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपने का फैसला किया है, जो राज्य में संगठन और चुनावी अभियान की निगरानी करेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंजाब की बदलती राजनीतिक परिस्थितियां भाजपा के लिए नए अवसर पैदा कर सकती हैं। इसी को ध्यान…
Read Moreकबड्डी के स्टार खिलाड़ी संदीप लुधड़ आप में शामिल, भगवंत मान ने किया गर्मजोशी से स्वागत
चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति और खेल जगत से बड़ी खबर सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध पंजाब स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। पार्टी के अनुसार, वे पंजाब सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संदीप लुधड़ और उनके साथियों का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित भी किया और औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। खेलों के जरिए युवाओं को…
Read Moreपंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर सीबीआई छापे को लेकर गरमाई सियासत, बीजेपी नेता तरुण चुग ने AAP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली: पंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर सीबीआई की कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला है। तरुण चुग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर सीबीआई की रेड और उससे पहले प्रवर्तन निदेशालय द्वारा एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब में भ्रष्टाचार गहराई तक फैल चुका है।…
Read More