तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव ने एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अंतरिम शांति समझौते को समाप्त घोषित किए जाने के कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार इस सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अंतरराष्ट्रीय जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है। हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, जबकि…
Read MoreTag: America Iran Conflict
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन! एयरस्ट्राइक का वीडियो जारी, IRGC की चेतावनी से बढ़ा तनाव
वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच हालिया शांति समझौते के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल, ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार चौकियों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया है। कार्रवाई के बाद अमेरिकी सैन्य कमान ने हमले का वीडियो भी जारी किया, जिससे क्षेत्र में नए तनाव की आशंका गहरा गई है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई हाल ही में एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई। सेना ने दावा किया…
Read Moreईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका? अमेरिकी संसद ने सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाले प्रस्ताव को दी मंजूरी, आगे क्या होगा
वाशिंगटन: अमेरिका की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई को सीमित करने और युद्ध संबंधी अधिकारों पर नियंत्रण बढ़ाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक चुनौती माना जा रहा है। हालांकि इससे युद्ध तत्काल नहीं रुकेगा, लेकिन ईरान को लेकर अमेरिकी रणनीति पर नई बहस शुरू हो गई है। प्रतिनिधि सभा में हुए मतदान के दौरान प्रस्ताव के पक्ष में 215 और विरोध में…
Read Moreडोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर बड़ा हमला, बोले- चीन या रूस को यूरेनियम देना मंजूर नहीं, अब ओमान को भी दी चेतावनी
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बेहद सख्त रुख दिखाया है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर ईरान अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम को चीन या रूस को सौंपने की कोशिश करता है, तो यह अमेरिका को किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं होगा। मध्य पूर्व में जारी तनाव और संभावित समझौते की चर्चाओं के बीच ट्रंप के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान को प्रतिबंधों में राहत…
Read Moreईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी, बोले- डील नहीं हुई तो होगा महायुद्ध; अरब देशों से भी की बड़ी अपील
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देकर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता नहीं हुआ तो हालात महायुद्ध की तरफ बढ़ सकते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फिर युद्ध के मैदान में गोलियां पहले से कहीं ज्यादा जोरदार तरीके से चलेंगी। डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर एक लंबी पोस्ट के जरिए दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल…
Read Moreईरान पर ट्रंप और नेतन्याहू एक सुर में, बोले- तेहरान को परमाणु हथियार बनाने नहीं देंगे
यरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को लेकर बड़ा और सख्त संदेश दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बाद नेतन्याहू ने साफ कहा कि उनकी और ट्रंप की नीति पूरी तरह एक जैसी है और ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा। तेहरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच नेतन्याहू का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर संभावित समझौते और ईरान के परमाणु कार्यक्रम…
Read Moreहोर्मुज जलडमरूमध्य फिर खुलने की उम्मीद बढ़ी, ईरान-अमेरिका के बीच तनाव कम करने पर तेज हुई बातचीत
तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी तनाव को कम करने की दिशा में कूटनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं। दोनों देशों के बीच एक अस्थायी समझौते को लेकर बातचीत चल रही है, जिसके तहत सीमित अवधि के लिए सैन्य गतिविधियां रोकी जा सकती हैं और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा व्यावसायिक जहाजों के लिए खोला जा सकता है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पक्ष फिलहाल एक शुरुआती मसौदे पर चर्चा कर रहे हैं। इस प्रस्ताव का मकसद…
Read Moreईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी? पेंटागन दूसरा विमानवाहक पोत तैनात करने को तैयार, ट्रंप के आदेश का इंतजार
नई दिल्ली। ईरान के साथ बढ़ती कूटनीतिक और सैन्य तनातनी के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ईरान के करीब दूसरा विमानवाहक पोत तैनात करने की योजना बना रहा है। इसका मकसद ईरान पर हथियार-स्तर के यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को लेकर दबाव बढ़ाना है। हालांकि, इस तैनाती को लेकर अंतिम फैसला अभी राष्ट्रपति के आदेश पर निर्भर है। यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश की संभावित तैनाती, ट्रंप के आदेश का इंतजार अमेरिकी विमानवाहक पोत USS George H.W. Bush को…
Read More