‘ईरान को क्यूबा या वेनेजुएला न समझे अमेरिका’, तेहरान की दोटूक चेतावनी- हमले का इंतजार नहीं करेंगे

तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने वॉशिंगटन को साफ चेतावनी दी है कि वह जवाबी कार्रवाई के लिए अमेरिकी हमले का इंतजार नहीं करेगा। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने आरोप लगाया है कि अमेरिका कूटनीतिक बातचीत का इस्तेमाल एक और सैन्य अभियान की तैयारी के लिए कर सकता है। उन्होंने कहा कि तेहरान कूटनीति, आर्थिक नाकेबंदी और सैन्य हमले समेत हर संभावित स्थिति के लिए तैयार है। फार्स समाचार एजेंसी के जरिए प्रसारित एक साक्षात्कार में…

Read More

मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद ट्रंप का बड़ा कबूलनामा, ईरान युद्ध और इमिग्रेशन नीति को माना हार की वजह; AI पर चीन को दी चुनौती

वॉशिंगटन: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिले झटके के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नीतियों और फैसलों पर खुलकर बात की है। सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने माना कि ईरान युद्ध, पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और इजरायल को लेकर लोगों की नाराजगी ने चुनावी नतीजों को प्रभावित किया। इतना ही नहीं, ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ अपने प्रशासन की कार्रवाई को भी संभवतः जरूरत से ज्यादा सख्त बताया। इंटरव्यू में उन्होंने इमिग्रेशन, ईरान, रूस-यूक्रेन युद्ध, कैबिनेट में बदलाव और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की वैश्विक…

Read More

होर्मुज के पास ईरान पर अमेरिका का फिर हमला, एयर डिफेंस सिस्टम को बनाया निशाना; कतर ने रखा शांति का नया प्रस्ताव

वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम पर नए सीमित हमले किए। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस सैन्य कार्रवाई की पुष्टि करते हुए इसे मामूली बताया। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने एक छोटा एंटी-एयरक्राफ्ट उपकरण तैयार किया था, जिसे अमेरिकी सेना ने कुछ ही मिनटों में नष्ट कर दिया। दूसरी ओर, ईरानी सरकारी मीडिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित केशम द्वीप के सूजा इलाके में दो धमाकों की पुष्टि की है। यह…

Read More

ईरान पर अमेरिका के नए हमले से फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज के पास एयर डिफेंस सिस्टम तबाह; कतर ने रखा शांति का फॉर्मूला

वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच शुक्रवार को एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए। अमेरिकी सेना ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाकर सीमित हमले किए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों की पुष्टि करते हुए कार्रवाई को मामूली बताया और दावा किया कि ईरान के एक छोटे एंटी-एयरक्राफ्ट उपकरण को कुछ ही मिनटों में नष्ट कर दिया गया। दूसरी ओर, ईरानी सरकारी मीडिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास केशम द्वीप के सूजा इलाके में दो धमाकों की जानकारी दी है। सैन्य…

Read More

Trump के बयान से पाकिस्तान की बढ़ी किरकिरी! मध्यस्थ देशों की सूची से नाम गायब, अब इस्लामाबाद ने दी सफाई

इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने की कोशिशों को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान चर्चा में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में शांति प्रयासों में शामिल देशों का जिक्र किया, लेकिन इस सूची में पाकिस्तान का नाम नहीं लिया। इसके बाद पाकिस्तान ने सफाई देते हुए दावा किया कि वह अब भी दोनों देशों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है और संवाद को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा रहा है। पाकिस्तान ने बताया खुद को सक्रिय पक्ष पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के…

Read More

ट्रंप का बड़ा दावा- ईरान के साथ अहम बातचीत जारी, बोले- हमारे पास हथियारों का विशाल भंडार, युद्ध जल्द होगा खत्म

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बेहद महत्वपूर्ण बातचीत चल रही है और उन्हें उम्मीद है कि मौजूदा संघर्ष जल्द समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका के पास हथियारों और गोला-बारूद का विशाल भंडार मौजूद है और देश किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ईरान से अहम बातचीत का किया दावा पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान के…

Read More

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव, CENTCOM का बड़ा दावा; ‘दक्षिणी समुद्री मार्ग पूरी तरह सुरक्षित’

वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव लगातार बना हुआ है। इसी बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट का दक्षिणी समुद्री मार्ग सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह खुला और सुरक्षित है। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि पिछले तीन महीनों में इस रणनीतिक जलमार्ग से एक हजार से अधिक व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित गुजरने में सहायता दी गई है। वहीं ईरान ने अपने निर्धारित मार्ग के अलावा किसी अन्य नौवहन मार्ग को स्वीकार करने से इनकार…

Read More

WSJ का बड़ा दावा: क्या ईरान पर फिर हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप की नई सैन्य रणनीति से बढ़ा तनाव

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट ने पश्चिम एशिया में हालात को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले की तैयारी के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई सप्ताहांत तक की जा सकती है, ताकि ईरान पर दबाव बनाकर उसे अमेरिका की शर्तों पर बातचीत के लिए मजबूर किया जा सके। WSJ ने अधिकारियों के हवाले से किया दावा…

Read More

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज में बढ़ी जहाजों की आवाजाही, फिर भी 90 डॉलर के आसपास टिका कच्चा तेल; भारतीय कंपनी पर भी अमेरिकी कार्रवाई

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव के बावजूद वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए कुछ राहत के संकेत मिले हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही में पिछले दो सप्ताह के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बनी हुई है। दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों का सिलसिला जारी रहने से पश्चिम एशिया में तनाव कम होता नहीं दिख रहा। दो सप्ताह में सबसे ज्यादा जहाजों ने…

Read More

ट्रंप के दावे पर इराक का बड़ा पलटवार! बोला- न हमले की मंजूरी दी, न पहले से कोई जानकारी थी

बगदाद: अमेरिका और सऊदी अरब के संयुक्त सैन्य हमलों को लेकर इराक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। इराकी सरकार ने स्पष्ट कहा है कि उसकी ओर से किसी भी सैन्य कार्रवाई की न तो अनुमति दी गई थी और न ही हमलों की पहले से कोई जानकारी थी। सरकार का कहना है कि देश की संप्रभुता से जुड़े इस मामले में उसका रुख पूरी तरह स्पष्ट है और बिना अनुमति किसी भी तरह की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। ट्रंप के समन्वय…

Read More