नई दिल्ली: यमन के तट के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला होने के बाद बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। हमले के बाद जहाज समुद्र में डूब गया, हालांकि उस पर सवार सभी 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें 13 भारतीय नागरिक और एक यमनी नागरिक शामिल हैं। घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। हमले के बाद डूबा भारतीय झंडे वाला जहाज…
Read MoreTag: Maritime Security
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय क्रू मेंबर सवार; भारतीय दूतावास ने बताया सभी सुरक्षित
तेहरान: ईरान की समुद्री सीमा में होर्मुज जलडमरूमध्य के पास मोजाम्बिक के झंडे वाले एलपीजी टैंकर ‘दिशा’ पर मिसाइल हमला होने की खबर सामने आई है। जहाज पर कुल 28 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। घटना के बाद तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने तत्काल ईरानी अधिकारियों से संपर्क किया और बताया कि सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। मिसाइल हमले के बाद हरकत में आया भारतीय दूतावास भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि एलपीजी टैंकर पर हमले की सूचना मिलते ही कूटनीतिक स्तर…
Read Moreस्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा पर बड़ा कदम! फ्रांस ने भेजे युद्धपोत और माइनहंटर, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर रहेगा फोकस
पेरिस: वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा को लेकर फ्रांस ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव और समुद्री मार्गों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच फ्रांस ने अपने विशेष माइन काउंटरमेजर संसाधनों की तैनाती का ऐलान किया है। इस कदम का उद्देश्य जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना बताया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जानकारी दी कि देश ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में दो माइनहंटर, दो फ्रिगेट और एक समुद्री गश्ती विमान तैनात किए हैं।…
Read MoreG7 में ट्रंप के सामने बोले पीएम मोदी: ‘नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’, समुद्री हमलों पर जताई गहरी चिंता
एवियन: फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के कई शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है और नाविकों को भयमुक्त वातावरण में काम करने का अवसर मिलना चाहिए। जी7 शिखर सम्मेलन के “नई साझेदारियों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण” विषयक सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने समुद्री व्यापार और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला…
Read MoreG7 में PM मोदी का बड़ा संदेश! ट्रंप समेत विश्व नेताओं के सामने बोले- समुद्री रास्ते सुरक्षित रहें, नाविकों को मिले निर्भय माहौल
एवियन: फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य विश्व नेताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी है, ताकि नाविक बिना किसी भय के अपना काम कर सकें और वैश्विक व्यापार निर्बाध रूप से चलता रहे। होर्मुज में तनाव का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर ‘नई साझेदारियों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते…
Read Moreओमान के पास फिर समुद्री हमला! भारतीय शिप ‘जलवीर’ में लगी आग, 3 दिन में तीसरे जहाज को बनाया गया निशाना
नई दिल्ली : ओमान के समुद्री क्षेत्र में जहाजों पर हमलों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को एक कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद अब शिनास बंदरगाह के निकट भारतीय शिप ‘एमटी जलवीर’ पर हमले की खबर सामने आई है। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में जहाज समुद्र के बीच आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित एजेंसियां और अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। भारतीय दूतावास ने दी घटना की जानकारी ओमान में भारतीय दूतावास…
Read Moreहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा ऑपरेशन, फंसे जहाजों को निकालने के लिए बनाई विशेष रणनीति; कई पोत सुरक्षित लौटे
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री गतिविधियों पर पड़े असर के बीच भारत अपने जहाजों और ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय है। इस संवेदनशील समुद्री मार्ग में मौजूद भारतीय जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सरकार बहु-स्तरीय समन्वय के साथ विशेष रणनीति पर काम कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, कई जहाज सुरक्षित रूप से मार्ग पार कर चुके हैं, जबकि कुछ अब भी क्षेत्र में मौजूद हैं। 13 भारतीय जहाज अब भी क्षेत्र में मौजूद बंदरगाह,…
Read More