होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय क्रू मेंबर सवार; भारतीय दूतावास ने बताया सभी सुरक्षित

तेहरान: ईरान की समुद्री सीमा में होर्मुज जलडमरूमध्य के पास मोजाम्बिक के झंडे वाले एलपीजी टैंकर ‘दिशा’ पर मिसाइल हमला होने की खबर सामने आई है। जहाज पर कुल 28 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। घटना के बाद तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने तत्काल ईरानी अधिकारियों से संपर्क किया और बताया कि सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। मिसाइल हमले के बाद हरकत में आया भारतीय दूतावास भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि एलपीजी टैंकर पर हमले की सूचना मिलते ही कूटनीतिक स्तर…

Read More

गहरे समुद्र में मछुआरों को मिलेगी सैटेलाइट फोन सुविधा, महाराष्ट्र सरकार ने BSNL के साथ शुरू की तैयारी

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले मछुआरों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सैटेलाइट फोन सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस दिशा में राज्य का मत्स्य पालन विभाग भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ विस्तृत चर्चा कर रहा है। सरकार का मानना है कि यह सुविधा समुद्र में मोबाइल नेटवर्क न होने की स्थिति में भी मछुआरों और तट के बीच निर्बाध संपर्क बनाए रखने में मदद करेगी। सरकारी बयान के मुताबिक, सैटेलाइट फोन सुविधा लागू होने से आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव…

Read More

40 साल बाद न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी, रक्षा, FTA, वीजा और समुद्री सुरक्षा पर बनेगा सहयोग का नया खाका

ऑकलैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। ऑकलैंड पहुंचने पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका स्वागत किया। इस दौरे में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए), रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, टैलेंट मोबिलिटी, शिक्षा और वीजा से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है। चार दशक बाद ऐतिहासिक द्विपक्षीय यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि चार दशकों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा हो रहा…

Read More

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा पर बड़ा कदम! फ्रांस ने भेजे युद्धपोत और माइनहंटर, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर रहेगा फोकस

पेरिस: वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा को लेकर फ्रांस ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव और समुद्री मार्गों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच फ्रांस ने अपने विशेष माइन काउंटरमेजर संसाधनों की तैनाती का ऐलान किया है। इस कदम का उद्देश्य जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना बताया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जानकारी दी कि देश ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में दो माइनहंटर, दो फ्रिगेट और एक समुद्री गश्ती विमान तैनात किए हैं।…

Read More

G7 में ट्रंप के सामने बोले पीएम मोदी: ‘नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’, समुद्री हमलों पर जताई गहरी चिंता

एवियन: फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के कई शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है और नाविकों को भयमुक्त वातावरण में काम करने का अवसर मिलना चाहिए। जी7 शिखर सम्मेलन के “नई साझेदारियों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण” विषयक सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने समुद्री व्यापार और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला…

Read More

G7 में PM मोदी का बड़ा संदेश! ट्रंप समेत विश्व नेताओं के सामने बोले- समुद्री रास्ते सुरक्षित रहें, नाविकों को मिले निर्भय माहौल

एवियन: फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य विश्व नेताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी है, ताकि नाविक बिना किसी भय के अपना काम कर सकें और वैश्विक व्यापार निर्बाध रूप से चलता रहे। होर्मुज में तनाव का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर ‘नई साझेदारियों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते…

Read More

होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा ऑपरेशन, फंसे जहाजों को निकालने के लिए बनाई विशेष रणनीति; कई पोत सुरक्षित लौटे

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री गतिविधियों पर पड़े असर के बीच भारत अपने जहाजों और ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय है। इस संवेदनशील समुद्री मार्ग में मौजूद भारतीय जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सरकार बहु-स्तरीय समन्वय के साथ विशेष रणनीति पर काम कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, कई जहाज सुरक्षित रूप से मार्ग पार कर चुके हैं, जबकि कुछ अब भी क्षेत्र में मौजूद हैं। 13 भारतीय जहाज अब भी क्षेत्र में मौजूद बंदरगाह,…

Read More

होर्मुज संकट पर फ्रांस का बड़ा सैन्य कदम, लाल सागर की ओर रवाना हुआ एयरक्राफ्ट कैरियर ग्रुप; ईरान युद्ध के बीच बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच फ्रांस ने बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुए मैक्रों ने घोषणा की है कि फ्रांसीसी एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की दिशा में रवाना किया गया है। माना जा रहा है कि यह कदम समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों को सुरक्षित रखने की तैयारी का हिस्सा है। फ्रांस का परमाणु ऊर्जा से संचालित युद्धपोत ‘चार्ल्स डी गॉल’ और उसके साथ मौजूद युद्धपोतों को होर्मुज जलडमरूमध्य के करीब…

Read More