आजम खां की जेल से रिहाई में फिर फंसा पेंच, 5 मुकदमों में मिली राहत; 52 केस बने बड़ी बाधा

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से रिहाई का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन आजम खां के पांच मुकदमों में रिहाई परवाने जारी कर दिए गए। हालांकि, मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित मामलों के चलते उनकी रिहाई की प्रक्रिया अटक गई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण शुक्रवार को रिहाई के आदेश जारी नहीं हो सके। अब शनिवार तक रिहाई…

Read More

दो पत्नियों के बीच ‘तीन-तीन दिन’ का पंचायत फॉर्मूला एक हफ्ते में ही टूटा, छोटी पत्नी घर छोड़कर चली गई

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में दो पत्नियों के साथ पति के रहने को लेकर पंचायत का चर्चित फैसला महज एक सप्ताह भी नहीं टिक सका। पंचायत ने विवाद सुलझाने के लिए पति को दोनों पत्नियों के साथ तीन-तीन दिन रहने और सातवें दिन अपनी इच्छा से किसी एक के साथ रहने का फैसला सुनाया था। अब छोटी पत्नी घर छोड़कर चली गई है। वह अपनी छोटी बेटी को साथ ले गई, जबकि बड़ी बेटी को रास्ते में छोड़ देने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले में पुलिस…

Read More