करवाचौथ पर प्रेमी के साथ होटल पहुंची पत्नी, पीछा करते हुए पहुंचा पति; आधी रात को पुलिस ने खुलवाया कमरा

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में करवाचौथ के दिन एक पारिवारिक विवाद सामने आया। प्रेम विवाह के बाद पति से अलग रह रही एक महिला गुरुवार को अपने प्रेमी के साथ होटल में ठहरने पहुंची। इसकी भनक लगने पर पति भी उसका पीछा करते हुए होटल पहुंच गया। वहां पत्नी को प्रेमी के साथ एक कमरे में देखकर उसने हंगामा किया और रात करीब 11 बजे पुलिस बुला ली। पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई। वहां महिला ने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए प्रेमी के साथ जाने…

Read More

पत्नी और मकान मालिक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था पति, कुछ दिन बाद तेजाब पिलाने का आरोप; बरेली में इलाज के दौरान मौत

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद सनसनीखेज आरोप सामने आए हैं। मृतक के परिवार का दावा है कि पत्नी और मकान मालिक के कथित संबंधों का विरोध करने के बाद उसे पकड़कर जबरन तेजाब पिला दिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी और मकान मालिक को कथित आपत्तिजनक हालत में देखा…

Read More

बरेली में रिश्तों का खौफनाक अंत, पिता की हत्या कर बेटे ने तीन बेगुनाहों को फंसाने की रची साजिश; पुलिस जांच में खुला राज

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भुता थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। जिस बेटे ने अपने पिता की हत्या का आरोप गांव के तीन लोगों पर लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था, वही जांच में हत्या का आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का सच मामला…

Read More

सीएम योगी के बरेली दौरे का असर! शहर में ट्रैफिक अलर्ट, भारी वाहनों की एंट्री बंद, पुराना बस अड्डा भी हुआ बंद

बरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को प्रस्तावित बरेली दौरे को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है, जबकि पुराने रोडवेज बस अड्डे से बस संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने शहर में यातायात…

Read More