दोस्त की पत्नी ने साथ जाने से किया इनकार तो रची हत्या की साजिश, 4 साल की बेटी के सामने रेता गला

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक महिला की उसके पति के दोस्त के रिश्तेदार ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला ने युवक के साथ गुजरात जाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय महिला की चार साल की बेटी भी घर में मौजूद थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला की हत्या सरायइनायत क्षेत्र के जैतपुर गांव में गुरुवार सुबह हुई। पुलिस के मुताबिक, उतरांव के बसगिद गांव…

Read More

पत्नी और मकान मालिक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था पति, कुछ दिन बाद तेजाब पिलाने का आरोप; बरेली में इलाज के दौरान मौत

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद सनसनीखेज आरोप सामने आए हैं। मृतक के परिवार का दावा है कि पत्नी और मकान मालिक के कथित संबंधों का विरोध करने के बाद उसे पकड़कर जबरन तेजाब पिला दिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी और मकान मालिक को कथित आपत्तिजनक हालत में देखा…

Read More

45 साल बाद मिला इंसाफ, लेकिन बहुत देर से… सुप्रीम कोर्ट ने जिन 3 को बताया बेगुनाह, उनमें एक पूरी उम्रकैद काट चुका था

नई दिल्ली: न्याय मिलने में हुई देरी का एक बेहद मार्मिक उदाहरण उत्तर प्रदेश के 1977 के चर्चित हत्या मामले में सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने 45 साल बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को बरी कर दिया। हालांकि, इस फैसले की सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि इनमें से एक आरोपी अपनी पूरी उम्रकैद की सजा पहले ही जेल में काट चुका था और बाद में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सजा माफ किए जाने के बाद ही उसकी रिहाई हो सकी। 1977 में हुए इस…

Read More

रेप पीड़िता को बार-बार कोर्ट बुलाना उचित नहीं, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; त्रिपुरा हाईकोर्ट का आदेश रद्द

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िताओं के अधिकारों और संवेदनशीलता को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि ट्रायल के दौरान किसी रेप पीड़िता को बार-बार अदालत में बुलाकर क्रॉस-एग्जामिनेशन की प्रक्रिया से गुजरने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने इस संबंध में त्रिपुरा हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें आरोपी की मांग पर पीड़िता को दोबारा अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ…

Read More