भारतीय संविधान का निर्माण: संविधान सभा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का नेतृत्व और उत्तर प्रदेश के राष्ट्र निर्माताओं का ऐतिहासिक योगदान

लखनऊ (हरिश्चंद्र श्रीवास्तव): भारतीय संविधान केवल शासन चलाने वाला कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक चेतना, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता का ऐतिहासिक संकल्प है। यह उन दूरदर्शी राष्ट्र निर्माताओं की सामूहिक साधना का परिणाम है, जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के साथ-साथ एक ऐसे भारत की कल्पना की, जिसमें प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय प्राप्त हो। प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था। यह संविधान 26 जनवरी 1950 को…

Read More

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को तैयार कांग्रेस, लेकिन 100 सीटों से कम पर नहीं मानेगी! सपा के 26 सीटों के ऑफर से बढ़ी रार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह गठबंधन के तहत 100 से कम सीटों पर समझौता करने के पक्ष में नहीं है। पार्टी अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में स्वीकार करने को तैयार है, लेकिन सीटों के मामले में अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है। दूसरी ओर, सपा की ओर से कांग्रेस को फिलहाल सिर्फ 26 सीटें देने…

Read More

‘पंचायत 5’ से पहले बनराकस का जश्न, विधायक जी और बिनोद के साथ किया जबरदस्त डांस; वीडियो देख फैंस भी हैरान

मुंबई: वेब सीरीज ‘पंचायत’ के नए सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक मजेदार वीडियो सामने आया है। सीरीज में विधायक जी का किरदार निभाने वाले पंकज झा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बनराकस और बिनोद के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। तीनों को कोरियन गाने ‘गंगनम स्टाइल’ पर थिरकते देख फैंस भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों के बीच नए सीजन…

Read More

कांग्रेस से बातचीत के बीच सपा का बड़ा दांव, 26 सीटों पर उम्मीदवार तय; 5 नामों का ऐलान कर बढ़ाई गठबंधन में हलचल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान तेज होती दिख रही है। सपा की ओर से पांच उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के बाद कांग्रेस की नाराजगी सामने आई थी। अब पार्टी महासचिव शिवपाल यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की 26 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। हालांकि, बाकी सीटों को लेकर कांग्रेस के साथ बातचीत जारी रहेगी। शिवपाल यादव के इस बयान को सीट बंटवारे की बातचीत के…

Read More

दुल्हन सज-धजकर करती रही बारात का इंतजार, दूल्हे पक्ष ने अचानक तोड़ी शादी! फोन बंद कर हुए गायब, दहेज मांगने का आरोप

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शादी की खुशियां उस वक्त मायूसी में बदल गईं, जब तय तारीख पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए और परिवार के साथ पूरी रात बारात का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हे पक्ष का कोई पता नहीं चला। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। मामले में दुल्हन के पिता ने जसराना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला…

Read More

दिल्ली में ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी, 9 डिग्री तक पहुंचा पारा; प्रदूषण से भी मिली कुछ राहत, कई शहरों में छाई धुंध

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के बीच गुरुवार को वायु गुणवत्ता में भी कुछ सुधार दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, एम्स क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 188 रहा, जबकि इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास यह 149 दर्ज किया गया। उधर, देश के कई शहरों में सुबह के समय धुंध की परत देखने को मिली। मुंबई के वडाला और उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी सुबह धुंध छाई रही। दिल्ली…

Read More

26/11 मुंबई हमले के 18 साल: 60 घंटे तक दहशत में रहा था शहर, 166 लोगों की गई थी जान; कई साजिशकर्ता अब भी फरार

नई दिल्ली: मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले के 18 साल बीत चुके हैं, लेकिन उस भयावह रात की यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। करीब 60 घंटे तक चले इस हमले ने देश की आर्थिक राजधानी को दहला दिया था। इसमें विदेशी नागरिकों समेत 166 लोगों की जान गई थी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। हमले की 18वीं बरसी पर मुंबई एक बार फिर शहीद सुरक्षाकर्मियों और निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दे रही है। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से…

Read More

भारत पर 17% अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ का प्रस्ताव, ट्रंप प्रशासन ने 14 देशों को घेरा; फरवरी से लागू हो सकता है नया शुल्क

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने 14 देशों से होने वाले आयात पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव पेश किया है। इसमें भारत पर 17 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की बात कही गई है। हालांकि, भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता समय पर नहीं होता है तो यह शुल्क बढ़कर 25 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने बुधवार को सेक्शन 301 जांच के आधार पर यह प्रस्ताव रखा। जांच में इन देशों पर संरचनात्मक अतिरिक्त उत्पादन क्षमता का आरोप लगाया गया…

Read More

गोंडा में कल जुटेंगे चार जिलों के 41 हजार मेधावी, CM योगी बांटेंगे टैबलेट; 1300 वाहनों की व्यवस्था

गोंडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को गोंडा दौरे पर आएंगे। यहां स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत देवीपाटन मंडल के चार जिलों के करीब 41 हजार मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। कार्यक्रम शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित होगा। प्रशासन के मुताबिक, आयोजन में करीब 45 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में गोंडा जिले से 30 हजार, बलरामपुर से पांच हजार, बहराइच से पांच हजार और श्रावस्ती से एक हजार छात्र शामिल होंगे। विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के…

Read More

पंजाब में अकाली दल को ‘बड़ा भाई’ बनाकर BJP ने चली नई चाल, दोगुनी सीटों पर नजर; क्या है अमित शाह की रणनीति?

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। संभावित समझौते में अकाली दल को बड़े भाई की भूमिका में रखा जा सकता है, लेकिन सीटों के बंटवारे में भाजपा अपनी हिस्सेदारी पहले के मुकाबले करीब दोगुनी करने की तैयारी में है। पार्टी 43 से 47 विधानसभा सीटों पर दावा कर सकती है, जबकि पिछले गठबंधन में वह 23 सीटों पर चुनाव लड़ती थी। मुख्यमंत्री पद अकाली दल के पास रहने की संभावना जताई…

Read More