सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी पर हूती हमले का दावा, आग और धुएं की खबर से कच्चे तेल के दाम 82 डॉलर पार

रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को सऊदी अरब की रास तानुरा तेल रिफाइनरी को मिसाइल से निशाना बनाने का दावा किया है। यह सऊदी अरब की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में शामिल है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने हमले में रिफाइनरी को भारी नुकसान पहुंचने और वहां आग लगने की बात कही है। हालांकि, सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने रिफाइनरी पर हमले की पुष्टि नहीं की है। इस घटनाक्रम के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई।…

Read More

महिलाओं को 40 हजार, युवाओं को नौकरी और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन! आज अखिलेश खोलेंगे वादों का पिटारा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अपने चुनावी वादों को औपचारिक रूप देने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पर सपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। इसे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया गया है। घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर खास जोर रहने की उम्मीद है। संविधान दिवस पर घोषणापत्र जारी करने और उसे पीडीए का प्रणपत्र नाम देने के पीछे पार्टी की कोशिश सामाजिक न्याय के अपने राजनीतिक…

Read More

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बदलेगी यूपी की औद्योगिक तस्वीर, 12 जिलों में बनेंगे 12 कॉरिडोर; 47 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य

मेरठ: उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे को औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनाने की तैयारी है। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के किनारे पड़ने वाले 12 जिलों में 12 औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने इन कॉरिडोर में 987 उद्योग स्थापित कराने और करीब 47 हजार करोड़ रुपये का निवेश जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी जिलों में कुल 6,507 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। सरकार की योजना है कि इन औद्योगिक क्षेत्रों में देशी और विदेशी कंपनियों को निवेश के लिए…

Read More

CM चेहरे पर योगी का बड़ा बयान, बोले- भाजपा में ‘कमल का फूल’ ही सब कुछ; सपा-कांग्रेस पर भी साधा निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री के चेहरे पर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा के लिए कमल का फूल ही सब कुछ है। पार्टी इसी चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतरेगी और वह भी कमल के फूल पर ही चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर जारी खींचतान पर भी तंज कसा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गठबंधन के भी अपने धर्म, नियम, मान्यताएं और…

Read More

दादरी सीट पर सपा-कांग्रेस में घमासान! BJP के दो नेताओं पर कांग्रेस की नजर, टिकट के लिए ये नाम चर्चा में

नोएडा: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान भी सामने आने लगी है। गौतमबुद्ध नगर की तीन विधानसभा सीटों में दादरी को लेकर सबसे ज्यादा जोर-आजमाइश है। सपा इस सीट पर अपना दावा मजबूत मान रही है, जबकि कांग्रेस भी पुराने चुनावी आधार का हवाला देकर इसे अपने खाते में चाहती है। इस बीच कांग्रेस की नजर भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं पर…

Read More

यूपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, रात का पारा 10.3 डिग्री तक लुढ़का; दिसंबर में और बढ़ेगी ठिठुरन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर अब तेजी से बढ़ने लगा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 10.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर की शुरुआत तक रात का पारा 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। सुबह और रात के समय ठंड का असर और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान…

Read More

कथा का विरोध करने वालों पर राजा भैया का तीखा पलटवार, बोले- सनातन और देवी-देवताओं के अपमान का दें मुंहतोड़ जवाब

प्रतापगढ़: कुंडा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा संपन्न होने के बाद जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सनातन धर्म पर सवाल उठाने वालों और कथा का विरोध करने वाले नेताओं पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे राजा भैया ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं और सनातन धर्म का अपमान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। मां शारदा की पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से…

Read More

योगी के ऐलान का दिखने लगा असर, आउटसोर्स कर्मचारियों को 20 हजार वेतन देने की तैयारी में नगर निगम

आगरा: उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम 20 हजार रुपये मासिक वेतन देने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर अब नगर निगमों ने भी कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। आगरा नगर निगम की कार्यकारिणी ने आउटसोर्स कर्मचारियों को कम से कम 20 हजार रुपये वेतन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब नगर निगम सदन से अनुमोदन मिलने के बाद इसे लागू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस फैसले से आगरा नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।…

Read More

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में जुटेगा सियासत से सिनेमा तक का सितारों का जमावड़ा, मोदी-योगी समेत 2 हजार मेहमानों को न्योता

लखनऊ: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। दोनों 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए लखनऊ के होटल रमाडा में भव्य समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। शादी में राजनीति, क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अभिनेता शाहरुख खान समेत करीब…

Read More

‘सपा के समर्थन के बिना राहुल गांधी नहीं बन पाते नेता प्रतिपक्ष’, इकरा हसन ने कांग्रेस को याद दिलाया पुराना साथ; सीट शेयरिंग पर रखी शर्त

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर खींचतान जारी है। इस बीच सपा सांसद इकरा हसन ने कांग्रेस को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद दिलाने में मिले समर्थन की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस का साथ दिया था। अब यूपी चुनाव में कांग्रेस से भी उसी तरह की राजनीतिक प्रतिबद्धता की उम्मीद है। इकरा का यह बयान ऐसे समय आया है, जब…

Read More