यमन: यमन में सरकारी सेना ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान तेज कर दिया है। सेना का दावा है कि ऑपरेशन डॉन ऑफ यमन के तहत पिछले 24 घंटों में हूती ठिकानों पर 726 हमले किए गए। इन कार्रवाइयों में 121 हूती लड़ाके और कमांडर मारे गए या घायल हुए हैं। इसके अलावा 81 सैन्य वाहन और उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया है। यमनी सेना के सैन्य प्रवक्ता कर्नल माजिद अल-नुजैली ने बताया कि ये हमले ऑपरेशन डॉन ऑफ यमन के तहत किए गए। उनके…
Read MoreTag: Houthi Rebels
सऊदी अरब की जजान रिफायनरी पर हूती विद्रोहियों का हमला, लगी आग; तेल संयंत्र में काम बंद
रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को सऊदी अरब के जजान शहर में स्थित तेल रिफायनरी को निशाना बनाया। हमले के बाद संयंत्र में आग लग गई और वहां कामकाज रोक दिया गया। सऊदी अरब ने भी हमले की पुष्टि की है। इस रिफायनरी में प्रतिदिन चार लाख बैरल कच्चे तेल का शोधन करने की क्षमता है। इससे पहले बुधवार को हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी रास तानुरा रिफायनरी पर भी हमला किया था, जिससे वहां भारी नुकसान होने की खबर सामने आई थी। लगातार हो…
Read Moreसऊदी अरब की तेल रिफाइनरी पर हूती हमले का दावा, आग और धुएं की खबर से कच्चे तेल के दाम 82 डॉलर पार
रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को सऊदी अरब की रास तानुरा तेल रिफाइनरी को मिसाइल से निशाना बनाने का दावा किया है। यह सऊदी अरब की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में शामिल है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने हमले में रिफाइनरी को भारी नुकसान पहुंचने और वहां आग लगने की बात कही है। हालांकि, सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने रिफाइनरी पर हमले की पुष्टि नहीं की है। इस घटनाक्रम के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई।…
Read Moreहूती-सऊदी तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा अलर्ट, नागरिकों को मिडिल ईस्ट की यात्रा पर गंभीरता से सोचने की सलाह
वॉशिंगटन: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए व्यापक सुरक्षा चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने क्षेत्र में मौजूद नागरिकों से अधिक सतर्क रहने को कहा है। विभाग के मुताबिक, हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं, जिससे उड़ानें रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा में दूसरी तरह की बाधाएं आने की आशंका है। अमेरिकियों को मिडिल ईस्ट यात्रा पर पुनर्विचार की सलाह अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर मामलों के ब्यूरो ने कहा कि मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी नागरिक संभावित…
Read Moreसऊदी पर हूतियों के हमले से पाकिस्तान में बढ़ी चिंता, ईरान को दी दो टूक चेतावनी; मोचा पर कब्जे से बढ़ा समुद्री खतरा
सना: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के ताजा हमले के बाद पाकिस्तान ने ईरान से हूतियों पर नियंत्रण रखने को कहा है। पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ हुए रक्षा समझौते का हवाला देते हुए ईरान को चेतावनी दी है। इसी बीच यमन के महत्वपूर्ण शहर मोचा पर हूतियों के कब्जे ने लाल सागर और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास तनाव और बढ़ा दिया है। हूतियों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर चिंता बढ़ रही है। सऊदी अरब पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान ने अपना रुख स्पष्ट करते…
Read Moreमिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का दायरा! हूती विद्रोहियों का सऊदी पर मिसाइल-ड्रोन हमला, क्षेत्र में तनाव चरम पर
मिडिल ईस्ट: अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच अब पश्चिम एशिया में एक नया मोर्चा खुलता दिखाई दे रहा है। यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब ने सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बमबारी की, जिसके जवाब में हूती बलों ने सऊदी अरब के अभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। इस घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को यमन की राजधानी सना स्थित हवाई अड्डे पर कई धमाकों…
Read More