पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा मांडा विश्वनाथ प्रताप सिंह को राष्ट्रीय सम्मान देने की उठी मांग, मंडल आयोग लागू करने से लेकर अंबेडकर को भारत रत्न दिलाने तक रहा अहम योगदान

मंडल आयोग की सिफारिशें लागू कर पिछड़े वर्गों के लिए खोले अवसरों के रास्ते, पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय स्मारक और शोध संस्थान बनाने की मांग लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा मांडा विश्वनाथ प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उचित सम्मान देने की मांग उठाई गई है। सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि देश के करोड़ों पिछड़े वर्गों को अवसरों की मुख्यधारा से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण…

Read More

परिसीमन आयोग की कमान सुप्रीम कोर्ट के जज के हाथ, CEC और राज्य चुनाव आयुक्त भी होंगे सदस्य; जानें कैसे तय होंगी सीटें

नई दिल्ली: संसद के 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रस्तावित विशेष सत्र में केंद्र सरकार परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 और इससे जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पेश करने जा रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत देशभर में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक एकसमान बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विधेयक पारित होने के बाद केंद्र सरकार तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग का गठन करेगी, जो निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण करेगा। शुक्रवार को केंद्रीय…

Read More

परिसीमन बिल पर शरद पवार के रुख से कांग्रेस नाराज, याद दिलाया राज्यसभा चुनाव; बोली- 85 साल की उम्र में हमने भेजा था

मुंबई: परिसीमन कानून को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के संभावित रुख पर महाराष्ट्र कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शरद पवार, सुप्रिया सुले और उनकी पार्टी पर निशाना साधते हुए मार्च 2026 के राज्यसभा चुनाव का जिक्र किया। पार्टी का कहना है कि उस वक्त विपक्षी गठबंधन ने एकजुट होकर 85 वर्ष की उम्र में शरद पवार को राज्यसभा भेजने के लिए समर्थन दिया था, लेकिन अब परिसीमन कानून के मुद्दे पर उनकी पार्टी भाजपा सरकार का समर्थन करने की बात कर…

Read More

परिसीमन से यूपी में बदल जाएगा चुनावी गणित, 120 लोकसभा और 605 विधानसभा सीटें होने का अनुमान; महिलाओं के लिए 33% आरक्षण

लखनऊ: केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में संभावित राजनीतिक बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने पर यूपी में लोकसभा सीटों की संख्या 80 से बढ़कर 120 तक पहुंच सकती है, जबकि विधानसभा सीटें 604 या 605 होने का अनुमान है। इसके साथ ही निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे से तय होंगी और महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रावधान भी लागू हो सकता है। राजनीतिक जानकारों…

Read More

काशी तमिल संगमम्-5.0 का आज होगा आगाज, उप राष्ट्रपति और सीएम योगी नमो घाट पर करेंगे उद्घाटन

वाराणसी: काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक विरासत को जोड़ने वाले काशी तमिल संगमम् के पांचवें संस्करण की शुरुआत शनिवार को वाराणसी में होगी। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट पर सुबह 11 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। आयोजन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समापन सत्र में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति शनिवार सुबह 9.50 बजे वायुसेना के विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9.30 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे और उप राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। इसके बाद दोनों…

Read More

यूपी में आज और कल वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, सभी बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ; जानें पूरी प्रक्रिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और सूची से छूट गए पात्र मतदाताओं को शामिल कराने के लिए शनिवार और रविवार यानी 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी बूथों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। जिन युवाओं या पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे बूथ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान में नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ सूची से छूटे लोगों…

Read More

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस; मां-बेटे समेत 6 की मौत

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छजलैट क्षेत्र के कांठ रोड पर लदावली के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस शनिवार सुबह बिजनौर जा रही थी। कांठ रोड पर लदावली के पास बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के…

Read More

‘मेरा बेटा लौटा दीजिए, उसके बिना नहीं जी पाऊंगी’, 5 साल के आरुष की तलाश में रो-रोकर बेहाल मां, आरोपी हिरासत में

गोरखपुर: ‘साहब, मेरे बेटे आरुष से मिला दीजिए, उसके बिना मैं नहीं रह पाऊंगी… मुझे बस मेरा बेटा चाहिए।’ गोरखपुर में पांच वर्षीय आरुष शर्मा के लापता होने और हत्या की आशंका के बीच उसकी मां रूबी शर्मा की यह गुहार हर किसी को भावुक कर रही है। बेटे की तलाश में मां कभी पुलिस के सामने हाथ जोड़ रही है तो कभी फूट-फूटकर रो रही है। पुलिस ने बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोप में रितिक यादव को हिरासत में लिया है। आरोपी ने बच्चे का शव राप्ती…

Read More

ईंधन कम होने पर वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, 175 यात्रियों को होटल में ठहराया गया

लखनऊ: भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की उड़ान को ईंधन कम होने की सूचना के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। विमान शुक्रवार रात लखनऊ पहुंचा, जहां उसमें सवार 175 यात्रियों को होटल में ठहराने की व्यवस्था की गई। विमान शनिवार सुबह यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गया। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 2452 भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही थी। उड़ान के दौरान पायलट-इन-कमांड ने न्यूनतम डायवर्जन फ्यूल की स्थिति की जानकारी दी, जिसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़…

Read More

वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर टकराए अमेरिकन एयरलाइंस के दो विमान, उड़ान से पहले विंग्स भिड़े; सभी यात्री सुरक्षित

वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। टैक्सीवे पर आगे बढ़ रहे अमेरिकन एयरलाइंस के दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए। घटना के बाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने घटना की जांच करने की बात कही है। एजेंसी के बयान के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 638…

Read More