ईंधन कम होने पर वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, 175 यात्रियों को होटल में ठहराया गया

लखनऊ: भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की उड़ान को ईंधन कम होने की सूचना के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। विमान शुक्रवार रात लखनऊ पहुंचा, जहां उसमें सवार 175 यात्रियों को होटल में ठहराने की व्यवस्था की गई। विमान शनिवार सुबह यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गया। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 2452 भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही थी। उड़ान के दौरान पायलट-इन-कमांड ने न्यूनतम डायवर्जन फ्यूल की स्थिति की जानकारी दी, जिसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़…

Read More