वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। टैक्सीवे पर आगे बढ़ रहे अमेरिकन एयरलाइंस के दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए। घटना के बाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने घटना की जांच करने की बात कही है। एजेंसी के बयान के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 638…
Read MoreDay: November 28, 2026
दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, चांदनी चौक में AQI 317; नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम का हाल भी जानिए
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। तापमान में गिरावट के बीच शनिवार सुबह भी कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब बनी रही। राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 250 के पार दर्ज किया गया, जबकि चांदनी चौक सबसे प्रदूषित इलाका रहा। यहां एक्यूआई 317 तक पहुंच गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। चांदनी चौक में सबसे खराब रही हवा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 8 बजे दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई…
Read Moreयूपी में चुनाव से पहले फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसके भगत लखनऊ पहुंचे; प्रशांत कुमार को मिला आगरा जोन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन में तबादलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब दो और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। आगरा जोन के एडीजी एसके भगत को लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है, जबकि लखनऊ में एडीजी की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रशांत कुमार को आगरा जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। आदेश के मुताबिक, 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी एसके भगत अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन के पद…
Read Moreयमन में हूती विद्रोहियों पर सेना का बड़ा हमला, 24 घंटे में 726 स्ट्राइक का दावा; 121 लड़ाके हताहत
यमन: यमन में सरकारी सेना ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान तेज कर दिया है। सेना का दावा है कि ऑपरेशन डॉन ऑफ यमन के तहत पिछले 24 घंटों में हूती ठिकानों पर 726 हमले किए गए। इन कार्रवाइयों में 121 हूती लड़ाके और कमांडर मारे गए या घायल हुए हैं। इसके अलावा 81 सैन्य वाहन और उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया है। यमनी सेना के सैन्य प्रवक्ता कर्नल माजिद अल-नुजैली ने बताया कि ये हमले ऑपरेशन डॉन ऑफ यमन के तहत किए गए। उनके…
Read More’33 फीसदी वोट से कैसे बनाएंगे सरकार?’ चंद्रशेखर आजाद ने NDA के चुनावी गणित पर उठाए सवाल, पुराने सहयोगियों के वोट का दिया हिसाब
लखनऊ: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश की राजनीति और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और एनडीए पर निशाना साधा है। उन्होंने एनडीए के वोट शेयर का गणित सामने रखते हुए दावा किया कि कांग्रेस के समर्थन से गठबंधन का वोट प्रतिशत बढ़कर 38-39 फीसदी तक पहुंचा है, लेकिन पुराने सहयोगियों के वोटों को अलग कर दिया जाए तो यह करीब 33 फीसदी रह जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने वोट प्रतिशत के आधार पर एनडीए सरकार कैसे बनाएगा? NDA के वोट शेयर…
Read More1952 से अब तक 4 बार हुआ परिसीमन, 1976 में इंदिरा गांधी ने लगाई रोक; 2002 में वाजपेयी सरकार ने बदली सीटों की सीमाएं
नई दिल्ली: देश में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने की दिशा में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के तहत राज्यों की मौजूदा आनुपातिक हिस्सेदारी बनाए रखते हुए लोकसभा की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की बात कही गई है। इस पूरे बदलाव की बुनियाद परिसीमन प्रक्रिया से जुड़ी है, जिसका भारत में लंबा संवैधानिक और राजनीतिक इतिहास रहा है।…
Read Moreपरिसीमन बिल रोकने के लिए कांग्रेस ने विपक्ष को जुटाया, खड़गे की बैठक से निकलेगा विरोध का प्लान?
नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों को लेकर सियासी रणनीति तेज हो गई है। मोदी सरकार जहां विधेयकों के समर्थन के लिए क्षेत्रीय दलों से बातचीत कर रही है, वहीं कांग्रेस भी विरोधी दलों को एकजुट करने की कोशिश में जुटी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार सुबह 11:30 बजे दिल्ली में अपने आवास पर विपक्षी दलों के संसदीय नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें इंडिया गठबंधन के दलों के अलावा डीएमके, आम आदमी पार्टी (AAP), बीजेडी और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के…
Read Moreमहिला आरक्षण के साथ 50% बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? सरकार के नए प्रस्ताव में यूपी विधानसभा भी 650 तक पहुंचने का खाका
नई दिल्ली: महिला आरक्षण को लागू करने और लोकसभा-विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार नए विधायी पैकेज की तैयारी में है। इस बार तीन अलग-अलग विधेयकों के बजाय सरकार पूरे प्रस्ताव को एक नए संविधान संशोधन बिल के इर्द-गिर्द आगे बढ़ाने की योजना बना रही है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रावधान बताया गया है। इसके साथ महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने की व्यवस्था भी लागू करने का रास्ता तैयार…
Read Moreगिरिराज जी की भक्ति में डूबे अनंत अंबानी, पूरी की गोवर्धन परिक्रमा; श्रद्धालुओं के साथ लगाए ‘राधे-राधे’ के जयकारे
मथुरा: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी शुक्रवार को मथुरा के गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने जतिपुरा स्थित गिरिराज जी मुखारविंद मंदिर में पूजा-अर्चना की और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा पूरी की। इस दौरान वह श्रद्धालुओं के बीच भजन-कीर्तन में शामिल हुए और कृष्ण भक्ति में लीन नजर आए। मथुरा के द्वारकेश संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी के मुताबिक, अनंत अंबानी ने गिरिराज जी मंदिर में पूजा की। इस दौरान उन्हें पारंपरिक दुपट्टा भेंट किया गया। पत्रकारों से बातचीत में अनंत अंबानी ने कहा कि गोवर्धन की…
Read Moreबैरियर-फ्री टोल पर नंबर प्लेट छिपाई तो देना होगा 5 गुना जुर्माना, NHAI ने तय किए नए नियम
नई दिल्ली: बैरियर-फ्री यानी मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल प्लाजा पर टोल चोरी करने की कोशिश अब वाहन चालकों को महंगी पड़ सकती है। सरकार ने जानबूझकर नंबर प्लेट छिपाने, फास्टैग नहीं लगाने या नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर टोल से बचने वालों पर निर्धारित टोल शुल्क के पांच गुना तक जुर्माना लगाने का फैसला किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में नए नियम तय किए हैं। टोल चोरी पर टोल के अलावा पांच गुना जुर्माना नए प्रावधान के तहत टोल चोरी करने वाले…
Read More