अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बुधवार को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिल सकता है। सीईओ पद के लिए गठित सर्च कमेटी ने ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को तीन नामों का पैनल सौंप दिया है। बुधवार को होने वाली ट्रस्ट की अहम बैठक में इनमें से किसी एक नाम पर मुहर लगने की संभावना है। साक्षात्कार का परिणाम सार्वजनिक किए बिना सीईओ के नाम की घोषणा की जा सकती है। दान चोरी मामले के बाद तीसरी और अहम बैठक राम मंदिर में दान चोरी का मामला सामने…
Read MoreTag: राम मंदिर ट्रस्ट
राम मंदिर में ड्यूटी का आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, व्हाट्सएप पर भेजा रिजाइन लेटर
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की गणना की निगरानी के लिए नियुक्त ट्रस्ट के एक कर्मचारी ने ड्यूटी का आदेश जारी होते ही इस्तीफा दे दिया। विजय पाठक ने गुरुवार को राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन को व्हाट्सएप के जरिए अपना इस्तीफा भेजा। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से उन्हें इस्तीफा ईमेल के माध्यम से भेजने और मंदिर पहुंचकर प्रवेश पत्र समेत अन्य जरूरी सामान जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। नियुक्ति के साथ ही दे दिया इस्तीफा जानकारी के मुताबिक, ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव ने गुरुवार…
Read Moreराम मंदिर के CEO बनने के लिए ‘जनेऊ पहनते हैं?’ से लेकर ‘नॉन-वेज खाते हैं?’ तक पूछे 18 सवाल, जानिए कैसी होनी चाहिए उम्मीदवार की प्रोफाइल
लखनऊ: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO पद के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को अयोध्या में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के इंटरव्यू हुए। इस दौरान प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता के साथ उम्मीदवारों की धार्मिक आस्था, खान-पान और हिंदू रीति-रिवाजों से जुड़े सवाल भी पूछे गए। करीब 5200 अभ्यर्थियों में से 18 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 34 पॉइंट के गूगल फॉर्म में भी पूछे गए सवाल इंटरव्यू से पहले सभी उम्मीदवारों को 34 पॉइंट का…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! CEO से पहले पहली बार बने सचिव, जानिए कौन हैं जगदीश आफले और क्यों मिली अहम जिम्मेदारी
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पहली बार सचिव पद का सृजन कर उस पर नियुक्ति कर दी है। ट्रस्ट ने जगदीश आफले को अपना पहला सचिव नियुक्त किया है। उनके नाम को भारतीय स्टेट बैंक में अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के रूप में भी मंजूरी दे दी गई है। ट्रस्ट की अगली बैठक में इस नियुक्ति पर औपचारिक मुहर लगाई जाएगी। वहीं, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रवक्ता की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी जारी है। सचिव पद का…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए उमड़े 5,200 आवेदन, फॉर्म में पूछा गया- ‘क्या आप सच्चे हिंदू हैं?’
अयोध्या: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के लिए देशभर से जबरदस्त रुचि देखने को मिली है। ट्रस्ट को इस पद के लिए 5,200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। बड़ी संख्या में आए आवेदनों के चलते चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लग रहा है। ट्रस्ट को उम्मीद है कि अगले एक महीने के भीतर नए सीईओ की नियुक्ति कर दी जाएगी। 25 जुलाई तक भरना होगा विस्तृत गूगल फॉर्म सीईओ पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 25 जुलाई तक एक विस्तृत गूगल फॉर्म…
Read Moreराम मंदिर दान चोरी मामला: चोरी पकड़ने के बाद एफआईआर क्यों नहीं हुई? चंपत राय की भूमिका पर उठे बड़े सवाल
अयोध्या: राम मंदिर दान चोरी मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ अब पूर्व महासचिव चंपत राय की भूमिका को लेकर नए सवाल उठ रहे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, दान चोरी का मामला सार्वजनिक होने से पहले ही चोरी का पता चल गया था और पुलिस की मदद से कथित रूप से धनराशि भी बरामद कर ली गई थी। इसके बावजूद तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं कराए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। चोरी का पता चलने के बाद भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट जानकारी के मुताबिक, 5…
Read Moreराम मंदिर दान चोरी विवाद में नया मोड़, कोषाध्यक्ष गोविंददेव ने पूर्व महासचिव चंपत राय की कार्यशैली पर उठाए सवाल
अयोध्या: राम मंदिर दान चोरी मामले में जांच आगे बढ़ने के बीच अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी ने पूर्व महासचिव चंपत राय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में आई शिथिलता और अत्यधिक केंद्रीकरण के कारण इतनी बड़ी स्थिति पैदा हुई। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी को दोषी ठहराना उनका काम नहीं है और अंतिम निर्णय जांच एजेंसियों के निष्कर्षों के आधार पर होगा। ‘व्यवस्था का विकेंद्रीकरण नहीं होने से बढ़ी समस्या’ गोविंददेव गिरी ने कहा कि पूरे…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की आहट! नया CEO नियुक्त करने की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक पर टिकी निगाहें
अयोध्या: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़े प्रशासनिक बदलाव की संभावनाएं तेज हो गई हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच, कई आरोपितों के जेल जाने और दो ट्रस्टियों के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट के पुनर्गठन को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। ऐसे में 11 जुलाई को प्रस्तावित ट्रस्ट की त्रैमासिक बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। SIT रिपोर्ट के बाद पुनर्गठन की चर्चा तेज राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में ट्रस्ट के पुनर्गठन की आवश्यकता…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट में उठे गंभीर सवाल, 45 दिनों की CCTV जांच में 70 बार चोरी का दावा
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आने का दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। बताया जा रहा है कि मामले में गिरफ्तार किए गए कई आरोपियों की नियुक्ति और उन्हें चढ़ावे की गिनती से जुड़े कार्यों में लगाने को लेकर जांच एजेंसी ने गंभीर टिप्पणियां की हैं। सूत्रों के अनुसार,…
Read Moreराम मंदिर दान जांच पर सख्त संदेश, नृपेंद्र मिश्रा बोले- SIT जांच में नहीं होगी कोई ढिलाई
अयोध्या: राम मंदिर में कथित दान राशि गड़बड़ी के आरोपों को लेकर शुरू हुई जांच के बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने स्पष्ट कहा है कि मामले की जांच में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने विशेष जांच दल (SIT) के गठन की प्रक्रिया को तेज और सराहनीय बताते हुए कहा कि सरकार ने बेहद गंभीरता के साथ कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले सप्ताह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद तीन…
Read More