UPPCL का सख्त संदेश! बिजली फॉल्ट ठीक करने में लापरवाही पड़ी भारी तो नपेंगे अफसर, चेयरमैन ने जारी की चेतावनी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर ऊर्जा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बिजली फॉल्ट की मरम्मत और बाधित आपूर्ति बहाल करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान या अन्य कारणों से प्रभावित बिजली आपूर्ति को बहाल करने में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।…

Read More

योगी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, महिला और पिछड़ा चेहरों पर फोकस; कई मंत्रियों की बढ़ी बेचैनी

लखनऊ: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश की राजनीति पर आ गया है। योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो चुकी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से अंतिम मंजूरी मिलते ही सात मई के बाद कभी भी कैबिनेट विस्तार हो सकता है। संभावित नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं और संगठन से लेकर सरकार तक बड़े बदलावों के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक और क्षेत्रीय…

Read More

जमीनी विवादों पर सख्त CM योगी, विशेष टीम बनाकर त्वरित निस्तारण के निर्देश; ‘अवैध कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई’

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन से जुड़े विवादों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे मामलों के समाधान के लिए विशेष टीम गठित की जाए और वास्तविक स्वामी को उसकी जमीन का अधिकार हर हाल में दिलाया जाए। ‘अवैध कब्जे पर सख्त कार्रवाई होगी’मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी व्यक्ति की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा किया है तो उसे तुरंत कब्जामुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की…

Read More