लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सड़क यातायात को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर आधारभूत ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। दिसंबर 2027 तक शहर को पांच नए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) और एक अंडरपास मिलने की योजना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से करीब 15 से 18 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। हरौनी-केसरी खेड़ा आरओबी का निर्माण कार्य इसी महीने शुरू हो चुका है, जबकि मरी माता फ्लाईओवर पर पिछले कई महीनों से वाहनों का संचालन जारी है। हालांकि, इसका औपचारिक लोकार्पण अभी नहीं हुआ है।…
Read More