सीओ जियाउल हक हत्याकांड में राजा भैया को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने दोबारा जांच की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की

लखनऊ: प्रतापगढ़ के कुंडा में वर्ष 2013 में हुए चर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड में पूर्व मंत्री और विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को अदालत से राहत मिली है। लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत ने मामले की दोबारा जांच के बाद दाखिल की गई सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है। अदालत ने राजा भैया के खिलाफ आगे कार्रवाई की मांग भी खारिज कर दी है। परवीन आजाद की आपत्ति के बाद हुई थी दोबारा जांच सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने सीबीआई की पहले…

Read More

कौन हैं CBI अफसर सीमा पाहुजा? अब दिशा सालियान डेथ केस की जांच की कमान, हाथरस-RG कर जैसे मामलों में रही अहम भूमिका

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला छह साल बाद एक बार फिर चर्चा में है। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सीबीआई की तेज-तर्रार अफसर सीमा पाहुजा इस मामले की जांच की निगरानी करेंगी। हालांकि, एफआईआर में अभी किसी व्यक्ति को नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है। सीमा पाहुजा कौन हैं? सीमा पाहुजा फिलहाल दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय की स्पेशल क्राइम्स यूनिट में एसपी के पद पर…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में एसआईटी की सीलबंद स्टेटस रिपोर्ट दाखिल, आज होगी अहम सुनवाई

नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के कथित मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। यह रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की गई है। मामले की सुनवाई सोमवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ करेगी। चार याचिकाओं पर एक साथ होगी सुनवाई राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण से जुड़ी चार अलग-अलग याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। इन सभी मामलों पर सोमवार को सुनवाई प्रस्तावित है। इससे पहले…

Read More

ट्विशा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज सास और पति न्यायिक हिरासत में, भोपाल सेंट्रल जेल में मिले कैदी नंबर

भोपाल: चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। अदालत के आदेश के बाद दोनों अब जेल प्रशासन के नियमों के तहत सामान्य कैदियों की तरह रहेंगे। जेल में प्रवेश के साथ ही दोनों को कैदी नंबर आवंटित कर दिए गए हैं और निर्धारित बैरकों में रखा गया है। गिरिबाला सिंह को मिला कैदी नंबर 71 जेल रिकॉर्ड के अनुसार, ट्विशा शर्मा की सास और सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को…

Read More

यूपी में भ्रष्टाचार पर CBI का बड़ा शिकंजा, मेरठ कैंट बोर्ड सदस्य 3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार; हापुड़ में भी विजिलेंस की कार्रवाई

मेरठ: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। विजिलेंस और एंटी करप्शन विभाग के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने भी रिश्वतखोरी के मामलों में सख्त रुख अपनाया है। मेरठ में एक बड़ी कार्रवाई के दौरान कैंट बोर्ड के एक मनोनीत सदस्य को कथित तौर पर तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। ठेकेदार की शिकायत पर बिछाया गया जाल जानकारी के अनुसार, कैंट…

Read More

त्विषा शर्मा डेथ केस में बड़ा एक्शन, पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, ‘व्हाट्सऐप चैट’ से खुलेंगे प्रताड़ना के राज!

भोपाल: मध्य प्रदेश की चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के एक दिन बाद यह कार्रवाई की गई। सीबीआई अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में प्रताड़ना, डिजिटल सबूतों और कथित साजिश के एंगल से जांच को तेज कर चुकी है। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, एजेंसी की टीम ने भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित आवास पर पहुंचकर गिरिबाला सिंह से लंबी पूछताछ की।…

Read More

ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब CBI के हाथों में, भोपाल पहुंची टीम ने दर्ज की FIR; दहेज हत्या समेत कई एंगल पर जांच शुरू

भोपाल: मध्य प्रदेश के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपने हाथ में ले ली है। सीबीआई की टीम भोपाल पहुंच चुकी है और मामले में औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एजेंसी अब दहेज हत्या, प्रताड़ना, साजिश और अन्य संभावित अपराधों के सभी पहलुओं की जांच करेगी। सीबीआई ने भोपाल के कटारा हिल्स थाने में पहले से दर्ज एफआईआर को री-रजिस्टर करते हुए कार्रवाई शुरू की है। मामले की जांच दिल्ली में तैनात सीबीआई के एसपी…

Read More

NEET-UG पेपर लीक का राजस्थान कनेक्शन आया सामने, छात्रों से लाखों रुपये वसूलने का खुलासा

नई दिल्ली: NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच एजेंसियों की पड़ताल में अब यह पता चला है कि लीक हुआ प्रश्नपत्र राजस्थान तक कैसे पहुंचा और इसके बदले छात्रों से कितनी रकम वसूली गई। मामले में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में है और एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि NEET-UG का लीक प्रश्नपत्र यश यादव के जरिए राजस्थान पहुंचा था। बताया जा…

Read More