देव दीपावली पर काशी में कल ट्रैफिक का महाजाम! राजघाट पुल पर पैदल चलने पर भी रोक, 57 पार्किंग स्थल और तीन ग्रीन कॉरिडोर तैयार

वाराणसी: देव दीपावली के भव्य आयोजन को देखते हुए वाराणसी में 24 नवंबर को ट्रैफिक विभाग ने मेगा डायवर्जन प्लान लागू किया है। घाटों की ओर जाने वाली कई सड़कों को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। नमो घाट के पास स्थित राजघाट पुल पर दोपहर एक बजे के बाद वाहनों के साथ पैदल आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर में 57 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जबकि आपातकालीन सेवाओं के लिए तीन…

Read More

यूपी चुनाव में चंद्रशेखर आजाद का एक और दांव! गोरखपुर समेत छह सीटों पर प्रभारियों के नाम घोषित, अब तक 127 सीटों पर ऐलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने विधानसभा प्रभारियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में गोरखपुर की पिपराइच समेत छह सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई है। पार्टी जिस तरह लगातार विधानसभा प्रभारियों के नाम घोषित कर रही है, उससे माना जा रहा है कि आगे चलकर इन्हीं में से कई नेताओं को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जा सकता है। छह विधानसभा सीटों पर इन नामों का ऐलान आजाद समाज…

Read More

सिद्धि और अलौकिक शक्तियों के लिए तीन साल की मान्या की हत्या? सोनम के कमरे में मिले तंत्र-मंत्र के निशान, कई बच्चों को निशाना बनाने की आशंका

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में अंधविश्वास और तंत्र साधना से जुड़ा पहलू सामने आया है। पड़ोस में रहने वाली महिला सोनम पर बच्ची मान्या की मुंह दबाकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कमरे से संदिग्ध चित्र, मिट्टी के दीये और तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री मिलने की बात सामने आई है। चर्चा है कि आरोपी सिद्धि और अलौकिक शक्तियां हासिल करने के लिए बच्ची की…

Read More

अयोध्या से जनकपुर धाम तक शुरू हुई साप्ताहिक एक्सप्रेस! गोरखपुर समेत इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

गोरखपुर: भारत और नेपाल के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से अयोध्या धाम जंक्शन से जनकपुर धाम तक साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। सोमवार को इस ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। 15595/15596 नंबर की जनकपुर धाम-अयोध्या धाम जंक्शन-जनकपुर धाम साप्ताहिक एक्सप्रेस अयोध्या से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। रास्ते में गोरखपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के बाद ट्रेन नेपाल के जनकपुर धाम पहुंचेगी। अयोध्या से जनकपुर धाम तक का शेड्यूल ट्रेन सोमवार को अयोध्या धाम जंक्शन से…

Read More

अयोध्या में आधी रात श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर! हाईवे से गड्ढे में गिरी ट्रॉली, 18 लोग घायल

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक श्रद्धालु की हालत गंभीर होने पर उसे बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बाबा कोटवा धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु यह…

Read More

जालौन में गैस सिलेंडर बना आग का गोला! जोरदार धमाके से दहला मोहल्ला, 13 बच्चों समेत 23 लोग झुलसे

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में रविवार शाम एक घरेलू गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। उरई के शांतिनगर मोहल्ले में हुई इस घटना में 13 बच्चों समेत कुल 23 लोग झुलस गए। हादसा उस समय हुआ, जब एक घर में सिलेंडर में आग लगने के बाद परिवार के सदस्य और आसपास के लोग उसे बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया और वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे 19 लोगों को बेहतर…

Read More

‘मां भिक्षा दीजिए…’ संन्यास के बाद मां से हुई उस मुलाकात को याद कर भावुक हुए CM योगी, अब देशवासियों से की खास अपील

लखनऊ: मां सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां के साथ जुड़ी एक भावुक याद साझा की है। उन्होंने संन्यास लेने के बाद भगवा वस्त्र पहनकर मां से भिक्षा मांगने के लिए घर पहुंचने का प्रसंग याद किया। योगी ने बताया कि उस समय मां के लिए बेटे के संन्यासी बनने के फैसले को स्वीकार करना आसान नहीं था। उत्तराखंड में मां का अंतिम संस्कार कर लौटने के बाद उन्होंने अपनी खुली चिट्ठियों की श्रृंखला ‘योगी की पाती’ के नए अंक में मां के प्रति…

Read More

कागजी सर्टिफिकेट वाले नहीं, हुनरमंदों का होगा आने वाला वक्त: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

लखनऊ में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हुए शामिल, हुनरमंद युवाओं को किया सम्मानित मेरे लिए आईआईटी और आईटीआई दोनों एक समान, यही देश की अमानत, सामर्थ्य और भविष्य: प्रधानमंत्री मेरी अपील पर सोना कम खरीदा तो अब गिरे दाम, लोगों ने कहा- मोदी ने पैसा बचा दिए: प्रधानमंत्री होर्मुज संकट के दौरान पीएनजी विस्तार में दिखी प्लंबर्स की ताकत, पीएम सेतु पर खर्च हो रहे 60 हजार करोड़ रुपये: प्रधानमंत्री अगले वर्ष 2027 में ग्रेटर नोएडा में होगी वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता: पीएम मोदी…

Read More

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित व आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में सीएम योगी ने पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह को किया संबोधित भारत दुनिया का सबसे युवा देश, यूपी देश का सबसे युवा प्रदेशः सीएम योगी 2026 में लगे मेले में 50 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगारः मुख्यमंत्री लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण केंद्रों के टॉपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी समेत सभी अतिथियों व…

Read More

दुनिया के लिए योगी आदित्यनाथ, लेकिन मां की आंखों में आखिरी सांस तक रहे ‘अजय’! संन्यास की खबर सुन फूट-फूटकर रोई थीं सावित्री देवी

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज पूरी दुनिया उनके संन्यासी नाम से जानती है, लेकिन उनकी मां सावित्री देवी के लिए वह हमेशा अजय ही रहे। जिस बेटे को कभी गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया और जीवन के सपने संजोए, उसी ने महज 22 साल की उम्र में संन्यास की राह चुन ली। बेटे के इस फैसले ने मां को भीतर तक झकझोर दिया था। हालांकि, अजय के प्रति उनका मातृत्व प्रेम कभी कम नहीं हुआ। मां-बेटे के रिश्ते का सबसे भावुक पल 1998 में…

Read More