यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! डबल डेकर बस ट्रेलर में घुसी, 4 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डबल डेकर वोल्वो बस पीछे से एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सुबह 4 बजे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 112 और 113 के बीच सुबह…

Read More

दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी, बाराबंकी में 14 घायल, यातायात कई घंटे बाधित

बाराबंकी: दिल्ली से बिहार के लिए रवाना हुई एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर बाराबंकी में पलट गई। हादसे में करीब 14 यात्रियों को चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, बस का संतुलन अचानक बिगड़ने के कारण यह घटना हुई। दुर्घटना के समय बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बस हादसे के बाद मचा अफरा-तफरी बताया गया कि प्राइवेट बस हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी। बस दिल्ली से यात्रियों…

Read More

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर: हाथरस में 6 की मौत, 6 घायल; सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसे ने छह लोगों की जान ले ली, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 141 के पास दिल्ली से धौलपुर जा रही एक इको कार को पीछे से तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, इको…

Read More