राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले के जेतपुरा गांव में बुधवार को उस समय हर आंख नम हो गई, जब जयपुर के 200 फीट बाइपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चंद्रप्रकाश वागरिया और उनके तीन बेटों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। चार अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। श्मशान घाट पर सुबह करीब 11 बजे चंद्रप्रकाश वागरिया और उनके तीनों बेटों की चिताएं…
Read MoreCategory: राज्य
बाढ़ में बह गए 3000 एलपीजी सिलेंडर, एचपीसीएल प्लांट जलमग्न, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक गंभीर घटना सामने आई है। पनवेल तालुका स्थित एचपीसीएल के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी घुसने के बाद करीब 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। बहाव के साथ सिलेंडर आसपास के गांवों और रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने की आशंका के चलते प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लगातार बारिश के कारण प्लांट परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया। तेज बहाव…
Read Moreनए घर में शिफ्ट होने से एक दिन पहले उजड़ गया पूरा परिवार, मुंबई में इमारत ढहने से मां समेत 4 बच्चों की मौत
बस्ती: मुंबई के मानखुर्द इलाके में जर्जर तीन मंजिला इमारत ढहने से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक महिला और उसके चार बच्चे मलबे में दब गए, जबकि परिवार का मुखिया उस समय सब्जी लेने बाहर गया हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। महिला और चार बच्चों की मौके पर मौत मृतकों में बस्ती जिले के रसूलपुर गांव निवासी मोइनुद्दीन की पत्नी अख्तरजहां और उनके…
Read Moreपति के दबाव में मायके की संपत्ति में हिस्सा मांगना भी दहेज की मांग, हाईकोर्ट का अहम फैसला
कोलकाता: दहेज से जुड़े मामलों में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई महिला अपने पति के दबाव, उत्पीड़न या मजबूरी में मायके की पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगती है, तो इसे दहेज की मांग माना जाएगा। अदालत ने कहा कि महिला को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने का कानूनी अधिकार है, लेकिन यदि यह मांग पति के दबाव का परिणाम है तो यह दहेज की व्यापक परिभाषा के दायरे में आएगी। दहेज हत्या मामले में सुनाया गया अहम निर्णय यह फैसला जून…
Read Moreचलती कार पर मौत बनकर टूटा पहाड़, चंबा में मंदिर से लौट रहे परिवार पर गिरा विशाल पत्थर; 14 वर्षीय लड़की की दर्दनाक मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। भरमौर क्षेत्र में प्रसिद्ध बन्नी माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर अचानक पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया। हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो धर्मशाला लौट रहे थे। हादसा भरमौर क्षेत्र में ढकोग से करीब दो किलोमीटर…
Read Moreप्रेम प्रसंग का खूनी अंत! शादी का दबाव बनाने पहुंचा युवक, युवती के भाई को मारी गोली; छत से गिरकर खुद की मौत
पटना: राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक कथित प्रेम प्रसंग ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। शादी को लेकर हुए विवाद के बीच एक युवक कथित प्रेमिका के घर पहुंच गया और वहां हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि युवक ने युवती के भाई को गोली मार दी। इसके बाद मची अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की के दौरान युवक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस…
Read Moreमेट्रो स्टेशन के नीचे धू-धू कर जली केरल परिवहन की बस! बेंगलुरु में मची अफरातफरी, वीडियो आया सामने
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना ज्ञान भारती मेट्रो स्टेशन के नीचे हुई, जहां देखते ही देखते बस आग की लपटों से घिर गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस धू-धू कर जलती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले बस के इंजन वाले हिस्से में लगी। कुछ ही पलों में लपटों ने बस के अगले हिस्से और अंदर के…
Read Moreमुंबई में दर्दनाक हिट एंड रन! तेज रफ्तार टैंकर ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, मौके पर मौत; भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से एक डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार तड़के करीब 1:20 बजे जोगेश्वरी पश्चिम के अमृत नगर स्थित अजीत ग्लास गार्डन गेट…
Read Moreबेंगलुरु की पत्थर खदान में मौत का मंजर, मजदूरों पर गिरी विशाल चट्टान; बिहार के 7 श्रमिकों की दर्दनाक मौत
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे ने सात परिवारों के चिराग बुझा दिए। मादापट्टना इलाके के पास स्थित एक पत्थर की खदान में काम के दौरान अचानक एक विशाल चट्टान मजदूरों पर आ गिरी, जिससे सात श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के बिहार के रहने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई अन्य मजदूरों के घायल होने की भी सूचना है। काम के दौरान अचानक हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय खदान में करीब 15 से…
Read Moreपंजाब में 13,900 करोड़ के कर्ज पर सियासी संग्राम! चुनाव से पहले योजनाओं को मिलेगा फंड, विपक्ष ने सरकार को घेरा
चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले वित्तीय प्रबंधन और बढ़ते कर्ज को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के दौरान 13,900 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की योजना बनाई है। सरकार का कहना है कि यह राशि विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं के संचालन तथा पूंजीगत खर्च के लिए जुटाई जाएगी, जबकि विपक्ष इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में है। जुलाई से सितंबर के बीच जुटाए जाएंगे 13,900 करोड़ रुपये भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी जुलाई-सितंबर 2026…
Read More