लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चार से पांच दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के 55 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार से पूरे प्रदेश में मानसून का असर और बढ़ने की संभावना…
Read MoreCategory: लखनऊ
यूपी में रेल नेटवर्क विस्तार को मिली रफ्तार, बाराबंकी-मथुरा की जमीन रेलवे को देने पर योगी कैबिनेट की मंजूरी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रेल आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बाराबंकी और मथुरा में सिंचाई विभाग की जमीन रेलवे मंत्रालय को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके बदले रेलवे मंत्रालय सिंचाई विभाग को करीब 17 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। मल्हौर-बाराबंकी रेल लाइन विस्तार को मिलेगा लाभ कैबिनेट के फैसले के तहत बाराबंकी जिले की नवाबगंज तहसील के मोहम्मदपुर परेठिया स्थित सिंचाई विभाग की 1.1450 हेक्टेयर भूमि मल्हौर-बाराबंकी…
Read Moreयूपी के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता पर हर साल खर्च होंगे 750 करोड़ रुपये, योगी कैबिनेट ने नई नीति को दी मंजूरी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पंचायती राज विभाग द्वारा तैयार “संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2026” को मंजूरी दे दी गई। इस नीति के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी परिसंपत्तियों के संचालन और रखरखाव पर हर वर्ष लगभग 750 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली बार तय किए गए स्पष्ट दिशा-निर्देश नई नीति के तहत पहली बार ग्रामीण स्वच्छता परिसंपत्तियों के संचालन…
Read Moreयोगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, होमगार्डों को कैशलेस इलाज समेत 24 से ज्यादा प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे उनके सरकारी आवास पर होने वाली बैठक में 24 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है। इनमें नई स्टार्टअप नीति-2026, होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा और कई विकास परियोजनाएं प्रमुख हैं। नई स्टार्टअप नीति-2026 पर लग सकती है मुहर राज्य सरकार प्रदेश में नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नई स्टार्टअप नीति-2026…
Read Moreयूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात! 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस इलाज योजना, परिवार को भी मिलेगा लाभ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षकों तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तर्ज पर संचालित होगी, जिससे शिक्षकों और उनके परिवारों को देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के उपचार की सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस योजना…
Read MoreUP Weather Update: बारिश के इंतजार में यूपी, उमस ने बढ़ाई परेशानी; अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के संकेत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। कई जिलों में हुई छिटपुट बारिश का असर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका, जिसके चलते वातावरण में नमी बढ़ गई है और लोगों को दिनभर चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक और लगातार बारिश की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है। प्रदेश…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा संभव! मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला पुलिस रिमांड पर, कई राज खुलने की उम्मीद
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा मोड़ आ गया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल अविनाश शुक्ला को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान चोरी से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं और पूरे नेटवर्क की परतें खुल सकती हैं। सुबह जेल से लेकर गई पुलिस टीम शुक्रवार सुबह पुलिस टीम जेल पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अविनाश शुक्ला को अपने साथ ले गई।…
Read Moreलखनऊ में आज से आम का महाकुंभ! 800 किस्मों की खुशबू से महकेगा शहर, CM योगी करेंगे भव्य उद्घाटन
लखनऊ: फलों के राजा आम की दुर्लभ और लोकप्रिय प्रजातियों का अनूठा संगम राजधानी लखनऊ में देखने को मिलेगा। तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 5 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष आयोजन में देशभर से आए बागबान, उत्पादक और निर्यातक हिस्सा लेंगे। 800 प्रजातियों का होगा भव्य प्रदर्शन महोत्सव में आम की 800 से अधिक दुर्लभ और चर्चित प्रजातियों को प्रदर्शित किया जाएगा। उद्यान विभाग के अनुसार आयोजन में सात श्रेणियों और 56 वर्गों के आमों…
Read Moreयूपी में मानसून का असर तेज, लखनऊ में रिमझिम बारिश से बदला मौसम; सभी 75 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। लंबे इंतजार के बाद राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए कई इलाकों के लिए तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का भी अलर्ट जारी किया है। सुबह हुई रिमझिम बारिश के बाद लखनऊ का मौसम सुहावना हो गया है। आसमान में बादल…
Read Moreलखनऊ से चलता था अरबों की अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का खेल, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले 119 युवक-युवतियां गिरफ्तार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे इस कथित साइबर नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 119 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि यह गिरोह अमेरिका, कनाडा समेत कई देशों के नागरिकों को निशाना बनाकर अरबों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुका है। पुलिस के अनुसार, विभूतिखंड क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर संचालित दो कार्यालयों से पिछले करीब सवा साल…
Read More