हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरी दायमपुर गांव में पति ने सिलबट्टे से हमला कर अपनी 35 वर्षीय पत्नी की जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घरेलू विवाद के बाद हुआ जानलेवा हमला पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार…
Read MoreCategory: लखनऊ
UP Weather Today: यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, लखनऊ-वाराणसी समेत 35 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्नवायु दाब का क्षेत्र मजबूत होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है, जिसके प्रभाव से आज प्रदेश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लखनऊ, वाराणसी समेत 35 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मीरजापुर, सोनभद्र और चंदौली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। गुरुवार दोपहर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की…
Read More‘हर रोज एक लोटा पानी बचाइए’… यूपी में भूजल सप्ताह की शुरुआत, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिया बड़ा संदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भूजल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से ‘भूजल सप्ताह’ का शुभारंभ किया गया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लोगों से प्रतिदिन एक लोटा पानी बचाने का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि जल संरक्षण को हर नागरिक को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। लखनऊ के लोहिया पार्क एम्फीथिएटर में आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है और प्रदेश में सिंचाई, पेयजल तथा अधिकांश उद्योगों की निर्भरता भूजल पर…
Read Moreयूपी में हरियाली महाअभियान को मिली रफ्तार: शिक्षण संस्थानों ने एक दिन में लगाए 43 लाख पौधे, 35 करोड़ पौधारोपण अभियान को मिला बड़ा सहयोग
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे 35 करोड़ पौधारोपण महाअभियान को शिक्षा विभाग से बड़ी मजबूती मिली है। राज्यभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में आयोजित विशेष पौधारोपण अभियान के दौरान एक ही दिन में 43 लाख पौधे लगाए गए। इस अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरकार का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए हरियाली को बढ़ावा देना है। बेसिक शिक्षा विभाग ने लगाए 12 लाख पौधे बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत परिषदीय…
Read MoreUP Weather Alert: यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गोरखपुर-देवरिया समेत 65 जिलों में 13 जुलाई तक बरसेंगे बादल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक प्रदेश के करीब 65 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, देवरिया, गोरखपुर, मऊ और बलिया समेत 14 जिलों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा लगभग 30 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना…
Read Moreगोरखपुर को 758 करोड़ की बड़ी सौगात, CM योगी आज करेंगे 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र को 758 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वह 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 697 करोड़ 49 हजार रुपये की लागत से तैयार पांच सड़कों का लोकार्पण और 60 करोड़ 63 लाख 96 हजार रुपये की लागत वाली 19 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। शनिवार दोपहर बाद बांसस्थान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री 11.6 किलोमीटर लंबे भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग का लोकार्पण करेंगे। इस फोरलेन के निर्माण पर 689…
Read Moreविश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई) पर विशेष: स्वस्थ व सशक्त समाज का निर्माण परिवार नियोजन के साथ
मुकेश शर्मा लखनऊ, 10 जुलाई। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकेश शर्मा का कहना है कि परिवार यदि स्वस्थ और खुशहाल बनेगा तभी सशक्त समाज के सपने को साकार किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि 21 साल की उम्र के बाद ही बेटी को विवाह के बंधन में बाँधने की योजना बनाएं। शादी के दो से तीन साल के बाद ही परिवार बढ़ाने या संतानोत्पति के बारे में विचार करें। शादी के दो-तीन साल तक पति-पत्नी एक-दूसरे को भलीभांति समझें और परिवार को बढ़ाने के…
Read Moreपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि, यशवंत सिंह बोले- आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के प्रेरणास्रोत हैं उनके विचार
लखनऊ: लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति की ओर से आयोजित स्मृति सभा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समिति के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर के विचार आज भी आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं। बुधवार को चंद्रशेखर चबूतरा पर आयोजित कार्यक्रम में यशवंत सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर केवल विचारों के नेता नहीं थे, बल्कि जो कहते थे, उसी को अपने जीवन में उतारते थे। उनका लक्ष्य आत्मनिर्भर, समृद्ध और…
Read Moreराम मंदिर दान चोरी विवाद में नया मोड़, कोषाध्यक्ष गोविंददेव ने पूर्व महासचिव चंपत राय की कार्यशैली पर उठाए सवाल
अयोध्या: राम मंदिर दान चोरी मामले में जांच आगे बढ़ने के बीच अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी ने पूर्व महासचिव चंपत राय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में आई शिथिलता और अत्यधिक केंद्रीकरण के कारण इतनी बड़ी स्थिति पैदा हुई। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी को दोषी ठहराना उनका काम नहीं है और अंतिम निर्णय जांच एजेंसियों के निष्कर्षों के आधार पर होगा। ‘व्यवस्था का विकेंद्रीकरण नहीं होने से बढ़ी समस्या’ गोविंददेव गिरी ने कहा कि पूरे…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, SIT की रिपोर्ट में 40 दिनों में 70 बार चोरी का दावा; करोड़ों के गबन के संकेत
लखनऊ: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की चोरी मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कई अहम खुलासे सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 27 अप्रैल से 5 जून 2026 के बीच उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में चढ़ावे की गणना के दौरान 70 बार कथित चोरी जैसी गतिविधियां दर्ज हुई हैं। रिपोर्ट में करोड़ों रुपये के संभावित गबन के संकेत दिए गए हैं और छह कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है। अंतिम जांच अभी जारी है। सीसीटीवी फुटेज में…
Read More