डिजिटल अरेस्ट गैंग का बड़ा खुलासा! 70 लाख की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 35 लाख रुपये भी फ्रीज

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ठगी की रकम में से 35 लाख रुपये, जो तीन अलग-अलग बैंक खातों में जमा थे, उन्हें भी फ्रीज करा दिया है। मामले की जांच में फर्जी ई-सिम और अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुणे एटीएस अधिकारी बनकर 7 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने…

Read More

लखनऊ से चलता था अरबों की अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का खेल, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले 119 युवक-युवतियां गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे इस कथित साइबर नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 119 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि यह गिरोह अमेरिका, कनाडा समेत कई देशों के नागरिकों को निशाना बनाकर अरबों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुका है। पुलिस के अनुसार, विभूतिखंड क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर संचालित दो कार्यालयों से पिछले करीब सवा साल…

Read More

Cyber Crime Crackdown: गोरखपुर में साइबर ठगों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, QR कोड से ठिकाने लगती थी ठगी की रकम, बिहार तक जुड़े तार

गोरखपुर: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह साइबर ठगों की अवैध कमाई को विभिन्न खातों के जरिए ट्रांसफर कर ठिकाने लगाने का काम करता था। पुलिस को इस नेटवर्क के तार बिहार से जुड़े होने के संकेत मिले…

Read More

बेस्कॉम कर्मी ने डिजिटल अरेस्ट ठगी का शिकार होने के बाद कर ली खुदकुशी

digital arrest scam,Bengaluru suicide,cybercrime in India,financial fraud,CBI impersonation,online blackmail,BESCOM employee,Karnataka police,suicide note,digital arrest

बेंगलुरु । बेस्कॉम के 48 वर्षीय कर्मचारी ने कथित रूप से डिजिटल अरेस्ट’ में 11 लाख रुपये गंवाने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया खुदकुशी करने वाले इस व्यक्ति की पहचान बेस्कॉम के अनुबंधित कर्मी कुमार के. के रूप में हुई है जो बेंगलुरु दक्षिण जिले के चन्नपटना तालुक के केलागेरे गांव के रहने वाले थे। कुमार अपने गांव में एक पेड़ पर फांसी पर लटके मिले। घटनास्थल से बरामद कथित आत्महत्या संबंधी नोट में, उन्होंने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगों के…

Read More