‘जेपी की आड़ में अपने भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर पर्दा डालते हैं अखिलेश’: ब्रजेश पाठक का हमला लखनऊ। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके योगदान और स्मृतियों को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नमन किया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा। पाठक ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव नाटक करेंगे, दीवार कूदेंगे और लोकनायक जयप्रकाश की आड़ में, उनकी स्मृतियों को नमन करने के बजाय सपा प्रमुख अपने भ्रष्टाचार और अपने परिवारवाद…
Read MoreCategory: देश
JPNIC में लगे 864 करोड़ पर अखिलेश से ओपी राजभर ने मांगा जवाब, बोले- ‘ड्रामा नहीं, हिसाब दीजिए’
JPNIC से PDA तक अखिलेश पर ओपी राजभर के सवाल, अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती भी याद दिलाई ‘अयोध्या आइए, पर्चा भरिए, चुनाव लड़िए’, अखिलेश को चुनौती देकर ओपी राजभर बोले- भागिए मत लखनऊ। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। ‘अखिलेश जी, ड्रामा नहीं, हिसाब…
Read Moreअखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अखिलेश अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा सपा के बबुआ बौखला गए हैं, अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी : मुख्यमंत्री सीमावर्ती क्षेत्र में किसी छांगुर को पनपने नहीं देंगे, डेमोग्राफी बदलने की छूट नहीं : मुख्यमंत्री माफिया और अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर बरसे मुख्यमंत्री, बेटियों से खिलवाड़ करने वालों को जेल या जहन्नुम की चेतावनी सपा का पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी और प्रदेश डुबाऊ अलायंस, राज्यसभा प्रत्याशियों के चयन पर उठाए सवाल बलरामपुर।…
Read Moreनाना पाटेकर का मराठी रंगमंच से शुरू हुआ उनका सफर धीरे-धीरे हिंदी फिल्मों तक पहुंचा
श्रीधर अग्निहोत्रीलखनऊ। नाना पाटेकर का नाम आते ही एक चेहरा सामने आता जो कठोर, गंभीर और भीतर तक उतर जाने वाली आंखों वाला। एक ऐसी आवाज, जिसमें गुस्सा भी दिखता था, दर्द भी और सच कहने का साहस भी। हिंदी सिनेमा में बहुत कम कलाकार ऐसे हुए हैं, जिनकी मौजूदगी पर्दे पर आते ही कहानी का तापमान बदल देती है। नाना पाटेकर उन्हीं में से एक थे। मराठी रंगमंच से शुरू हुआ उनका सफर धीरे-धीरे हिंदी फिल्मों तक पहुंचा। अंकुश, प्रतिघात, परिंदा, क्रांतिवीर, अग्निसाक्षी, यशवंत और अब तक छप्पन जैसी…
Read Moreदिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद गोवा में ली अंतिम सांस, सिनेमा जगत में शोक की लहर
पणजी/मुंबई। अपनी दमदार अदाकारी, तीखे संवाद और बेबाक अंदाज से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। 75 वर्ष की आयु में उन्होंने गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के अनुसार, उनके निधन का कारण अचानक आया कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकना) बताया जा रहा है। गोवा के डोना पौला स्थित आवास पर सुबह जब वे अचेत पाए गए, तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत…
Read MoreSIR पर विपक्ष का बड़ा प्लान! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 30 सितंबर को जुटेगा INDIA गुट, संसद से सड़क तक आंदोलन की तैयारी
नई दिल्ली: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। चुनाव आयोग के खिलाफ आगे की साझा रणनीति तय करने के लिए विपक्षी दल 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक करेंगे। इस बैठक में देशभर में संयुक्त विरोध प्रदर्शन और संसद में नया प्रस्ताव लाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बैठक तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Read MoreSIR पर EC के बयान के बाद नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘गढ़े हुए झूठ’ के आधार पर लगाए आरोप
नई दिल्ली: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग को घेरने के लिए एक गढ़े हुए झूठ को अपने आरोपों का आधार बनाया। नितिन नवीन ने कहा कि SIR को लेकर विपक्ष जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। ‘संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया’ नितिन नवीन की यह टिप्पणी चुनाव आयोग के उस बयान के बाद आई है, जिसमें आयोग ने स्पष्ट किया कि SIR…
Read Moreबारिश ने मचाई तबाही! 14 राज्यों में अलर्ट, UP-बिहार से छत्तीसगढ़ तक बाढ़ का खतरा; पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी
लखनऊ: बंगाल की खाड़ी से उठा ‘अर्नब चक्रवात’ कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसका असर देश के कई राज्यों में अब भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से कई जिलों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, जबकि बिहार और छत्तीसगढ़ में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से बिगड़े हालात उत्तर प्रदेश…
Read MoreSIR पर चुनाव आयोग का बड़ा अपडेट, BLO घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज; दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR) को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। 26 सितंबर 2026 को जारी प्रेस नोट में आयोग ने मतदाताओं की सुविधा, दस्तावेजों के सत्यापन, सुनवाई की प्रक्रिया और मतदाता सूची में छूटे लोगों को शामिल करने को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। आयोग ने सबसे अहम फैसला उन मतदाताओं को लेकर किया है, जिन्हें SIR के दौरान unmapped या logical discrepancies के आधार पर नोटिस जारी किए गए हैं। अब ऐसे मतदाताओं को दस्तावेज जमा…
Read More‘युवाओं में देश को आगे बढ़ाने का जज्बा’, सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बड़ी भूमिका
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ पर निकले यात्रियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के सेवा भाव की सराहना की और उनके प्रयास को प्रेरणादायक बताया। पीएम मोदी ने वडनगर और काशी से अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वडनगर और काशी दोनों का इतिहास एक हजार साल से अधिक पुराना है और उनके जीवन में दोनों शहरों का विशेष महत्व है। वडनगर जन्मभूमि, काशी दूसरी कर्मभूमि यात्रियों से…
Read More