नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के मध्य क्षेत्र के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। संसद भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और जाम की संभावना जताते हुए लोगों से यात्रा से पहले योजना बनाने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। बिना अनुमति प्रस्तावित है संसद मार्च दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रस्तावित संसद मार्च के…
Read MoreCategory: दिल्ली
दिल्ली में आज ट्रैफिक अलर्ट: कई रास्तों पर डायवर्जन, कई मेट्रो स्टेशन बंद; घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लागू किया है। इसके साथ ही सुरक्षा कारणों से कई मेट्रो स्टेशनों को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देखने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। इन प्रमुख मार्गों पर जाने से बचने की…
Read Moreदिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 93% मतदाताओं तक पहुंचे फॉर्म; 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। चुनाव आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक राजधानी के 93 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। आयोग का लक्ष्य सभी पात्र मतदाताओं तक पहुंचकर मतदाता सूची को अद्यतन करना है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा 12 जुलाई की रात 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे चरण के तहत अब तक 1,35,45,954 एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। दिल्ली…
Read Moreदिल्ली में बारिश बना काल! पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 7 साल के मासूम की मौत, छोटे भाई के साथ घर से निकला था
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। समयपुर बादली इलाके में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक तीसरी कक्षा का छात्र था और गुरुवार सुबह अपने छोटे भाई के साथ घर से शौच के लिए निकला था। पानी भरे गड्ढे में डूबा मासूम पुलिस के अनुसार, संजय कॉलोनी निवासी रेहान सुबह करीब 8:30 बजे अपने पांच वर्षीय भाई के साथ घर से निकला था। इलाके के एक खाली भूखंड…
Read Moreदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, लाइसेंस वापस पाने के लिए करनी होगी अनिवार्य ट्रेनिंग
दिल्ली में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर अब सिर्फ चालान या जुर्माना भरना ही पर्याप्त नहीं होगा। गंभीर यातायात नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होने के बाद उसे दोबारा हासिल करने के लिए वाहन चालकों को अनिवार्य प्रशिक्षण और काउंसिलिंग से गुजरना होगा। परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है और मंजूरी के बाद अधिकृत ट्रेनिंग सेंटरों के जरिए इसे लागू किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत गंभीर उल्लंघन के मामलों में लाइसेंस छह महीने तक निलंबित रहेगा। इसके बाद लाइसेंस बहाल कराने के लिए…
Read MoreDelhi Weather: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 2 दिन का येलो अलर्ट; 10 डिग्री तक लुढ़का तापमान
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को हुई जोरदार बारिश के बाद बुधवार सुबह भी कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है। लगातार बारिश के चलते तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। एक दिन में 84 मिमी तक बारिश, मौसम हुआ सुहावना…
Read Moreरक्षाबंधन पर दिल्ली की महिलाओं को मिल सकती है बड़ी सौगात, हर महीने ₹2500 देने वाली योजना शुरू होने के आसार
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी महिला समृद्धि योजना की शुरुआत रक्षाबंधन के अवसर पर हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। सरकार की ओर से पहले ही इस योजना की घोषणा की जा चुकी है और अब इसके जल्द लागू होने की संभावना जताई जा रही है। करीब 17 लाख महिलाओं को मिल सकता है लाभ योजना के तहत सालाना 2.5 लाख रुपये तक की आय वाली महिलाओं को…
Read Moreदिल्ली में आज से दौड़ेंगी 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, अमित शाह और CM रेखा गुप्ता करेंगे शुभारंभ
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार मंगलवार से राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करेगी। इन बसों का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम क्षेत्र से करेंगे। बस सेवा के विस्तार के साथ कई परियोजनाओं की भी शुरुआत कार्यक्रम के दौरान नंद नगरी में वाहन फिटनेस सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा नए बस डिपो की आधारशिला भी रखी जाएगी, जिससे भविष्य में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को और विस्तार देने…
Read Moreदिल्ली-NCR पर फिर बारिश का अलर्ट, आज तेज बरसात और आंधी की चेतावनी; छतरपुर में सबसे ज्यादा 48.5 मिमी बारिश
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून अब और अधिक सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार के लिए तेज बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सुबह से दोपहर के बीच अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा की भी संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शाम और रात के समय भी हल्की से मध्यम…
Read Moreदिल्ली की हरियाली मिशन को मिली डिजिटल ताकत! ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ लॉन्च, 70 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य पर सरकार का बड़ा फोकस
नई दिल्ली: राजधानी में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली सरकार ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ लॉन्च कर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को दोहराते हुए लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने और हरित दिल्ली के निर्माण में योगदान देने की अपील की। सरकार का कहना है कि यह पोर्टल नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने और वृक्षारोपण को आसान बनाने के…
Read More