मॉनसून सत्र से पहले मोदी सरकार की बड़ी रणनीतिक बैठक शुरू, दिग्गज मंत्री बना रहे संसद का मास्टर प्लान

नई दिल्ली: संसद के आगामी मॉनसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह 11 बजे से मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की अहम बैठक शुरू हो गई। इस बैठक में मॉनसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, समन्वय और विभिन्न मुद्दों पर आगे की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। बैठक का मुख्य उद्देश्य संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति को और प्रभावी बनाना है। इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर सरकार की तैयारियों…

Read More

जल्द दिल्ली तक पहुंचेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी; रेल मंत्री ने गिनाईं बड़ी खूबियां

सोनीपत: भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन से संचालित ट्रेन अब जींद से दिल्ली के बीच दौड़ने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिलहाल इसका परीक्षण सोनीपत से दिल्ली के बीच किया जा रहा है। यह ट्रेन पारंपरिक ईंधन की जगह हाइड्रोजन तकनीक पर आधारित है और इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे धुआं नहीं, बल्कि केवल पानी का उत्सर्जन होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस उपलब्धि के साथ भारत उन चुनिंदा देशों…

Read More

Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा

नई दिल्ली: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 15 से अधिक राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने का खतरा भी व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है।…

Read More

UP Weather Today: यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, लखनऊ-वाराणसी समेत 35 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्नवायु दाब का क्षेत्र मजबूत होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है, जिसके प्रभाव से आज प्रदेश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लखनऊ, वाराणसी समेत 35 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मीरजापुर, सोनभद्र और चंदौली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। गुरुवार दोपहर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की…

Read More

गोरखपुर को 22 जुलाई को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को गोरखपुर शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही देवरिया बाईपास फोरलेन फ्लाईओवर और नौ किलोमीटर लंबे देवरिया बाईपास फोरलेन मार्ग का भी उद्घाटन होगा। परियोजना के शुरू होने के बाद शहर में जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने के साथ लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और देवरिया की ओर आवागमन भी अधिक सुगम हो जाएगा। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने वाली इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लंबे समय से ट्रांसपोर्टनगर,…

Read More

17 जुलाई को लॉन्च हो सकता है Nubia का नया AI स्मार्टफोन, खास डिजाइन और 4 कलर ऑप्शन से बढ़ी उत्सुकता

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nubia आज अपने नए AI स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस (WAIC) 2026 की शुरुआत से पहले कंपनी ने अपने आगामी डिवाइस की कई अहम जानकारियां साझा की हैं। कंपनी के मुताबिक इस फोन का नाम Nubia NaviX Ultra होगा और इसे आकर्षक डिजाइन के साथ चार रंगों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक टीजर में पुष्टि की है कि यह उसका पहला AI-पावर्ड स्मार्टफोन होगा। इसमें Doubao AI असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा, जबकि अन्य फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से…

Read More

‘हर रोज एक लोटा पानी बचाइए’… यूपी में भूजल सप्ताह की शुरुआत, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिया बड़ा संदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भूजल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से ‘भूजल सप्ताह’ का शुभारंभ किया गया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लोगों से प्रतिदिन एक लोटा पानी बचाने का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि जल संरक्षण को हर नागरिक को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। लखनऊ के लोहिया पार्क एम्फीथिएटर में आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है और प्रदेश में सिंचाई, पेयजल तथा अधिकांश उद्योगों की निर्भरता भूजल पर…

Read More

The Odyssey की रिलीज से पहले विदेशी बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धमाल 4’, 7 दिन में दुनियाभर से 132 करोड़ से ज्यादा की कमाई

मुंबई: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। बिना बड़े प्रचार के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले सप्ताह में घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत पकड़ बनाई है। अब हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी की रिलीज से पहले फिल्म ने सात दिनों में दुनियाभर में 132 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। 10 जुलाई को रिलीज हुई धमाल 4 ने शुरुआती सप्ताह में लगातार अच्छी कमाई दर्ज की। वीकेंड के बाद भी…

Read More

मौनी रॉय संग डेटिंग की अफवाहों पर अर्जुन बिजलानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘हर दोस्ती को रोमांस मत बनाइए’

मुंबई: अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने अभिनेत्री मौनी रॉय के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही डेटिंग की खबरों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ किया कि वह और मौनी रॉय सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और वर्षों पुरानी दोस्ती को बेवजह रोमांटिक रिश्ता बताना गलत है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद दोनों को लेकर चर्चाओं…

Read More

‘चुनाव आते ही उत्तराखंड की याद आई?’ राहुल गांधी पर सीएम धामी का हमला, बोले- जनता सब देख रही है

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की देहरादून में प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल के चलते राहुल गांधी सहित अन्य दलों के नेता उत्तराखंड आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब कुछ देख और समझ रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी अभी उत्तराखंड नहीं आए हैं, लेकिन उनके आने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है, इसलिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता प्रदेश…

Read More