डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर बड़ा हमला, बोले- चीन या रूस को यूरेनियम देना मंजूर नहीं, अब ओमान को भी दी चेतावनी

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बेहद सख्त रुख दिखाया है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर ईरान अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम को चीन या रूस को सौंपने की कोशिश करता है, तो यह अमेरिका को किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं होगा। मध्य पूर्व में जारी तनाव और संभावित समझौते की चर्चाओं के बीच ट्रंप के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान को प्रतिबंधों में राहत…

Read More

ईरान के खिलाफ अमेरिका की बड़ी सैन्य कार्रवाई, 4 ड्रोन मार गिराए, 5वें लॉन्च ठिकाने पर भी किया हमला

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने एक बार फिर बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के 4 ड्रोन मार गिराए, जबकि पांचवें ड्रोन के लॉन्च होने से पहले ही उसके ठिकाने को निशाना बनाकर हमला कर दिया गया। अमेरिका ने इस पूरे ऑपरेशन को रक्षात्मक कार्रवाई बताया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सेना को ईरानी गतिविधियों से ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ की सुरक्षा पर खतरे का अंदेशा था। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई।…

Read More

पाकिस्तान में दिनदहाड़े खूनी हमला, अज्ञात बंदूकधारियों ने 5 लोगों को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर खूनखराबे की बड़ी वारदात सामने आई है। हरनाई जिले के शहराग इलाके में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने दिनदहाड़े लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारियों ने शेख मूसा बाबा चौक के पास अस्थायी चौकी बना रखी थी। वहां से गुजरने…

Read More

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर! AIADMK के दोनों धड़े एक होने की ओर, TVK सरकार पर संकट के संकेत तेज

चेन्नई: तमिलनाडु की सियासत में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी AIADMK के दोनों गुटों के बीच लंबे समय से चला आ रहा मतभेद अब खत्म होता नजर आ रहा है। सुलह की इस कवायद के बीच पार्टी एकजुटता की ओर बढ़ रही है, जिससे राज्य की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर गुरुवार को AIADMK के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के विलय और उससे जुड़े राजनीतिक दावों पर अहम फैसला सुना सकते हैं। इस फैसले को…

Read More

राज्यसभा चुनाव का बिगुल: 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान, क्रॉस वोटिंग और ‘ऑपरेशन लोटस’ को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर राज्यसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच रणनीति और समीकरण साधने की कवायद तेज हो गई है। चुनाव की घोषणा के बाद विपक्षी खेमे में चिंता भी बढ़ गई है। विपक्ष को आशंका है कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर ‘ऑपरेशन लोटस’…

Read More

वीर सावरकर जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, पीएम मोदी-अमित शाह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने याद किया राष्ट्रसेवा और त्याग

नई दिल्ली: स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर सेनानी और राष्ट्रवादी विचारक विनायक दामोदर सावरकर की 143वीं जयंती पर बुधवार को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने वीर सावरकर के राष्ट्रप्रेम, त्याग, साहस और सामाजिक योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर सावरकर को नमन करते हुए कहा कि उनका साहस, देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का भाव आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि…

Read More

कर्नाटक की सियासत में बड़ा संकेत! सिद्धारमैया के पैर छूते दिखे डी. के. शिवकुमार, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के बीच हुई ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ ने राज्य के राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। इस मुलाकात के दौरान सामने आई तस्वीरों में डी. के. शिवकुमार को सिद्धारमैया के पैर छूते और उन्हें गले लगाते हुए देखा गया, जिसके बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस नाश्ता बैठक में कई कैबिनेट…

Read More

BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति, कई अहम चेहरों को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा को मिली कमान दिल्ली प्रदेश इकाई में अब हर्ष मल्होत्रा को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे वीरेंद्र सचदेवा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी संगठन में इस बदलाव को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना…

Read More

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सुरजीत भल्ला का बड़ा हमला, बोले- ‘बीजेपी चुनाव जीत रही, लेकिन अर्थव्यवस्था हार रही’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य और वरिष्ठ अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर तीखी टिप्पणी की है। कभी मोदी सरकार के समर्थकों में गिने जाने वाले भल्ला अब खुलकर सरकार की आर्थिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। 21 मई को प्रकाशित अपने एक लेख में सुरजीत भल्ला ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक रूप से लगातार मजबूत होती जा रही है, लेकिन आर्थिक मोर्चे पर स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है। उन्होंने लिखा कि “बीजेपी चुनाव…

Read More

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बुधवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बिसंडा कस्बे के ओरन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गया। इस भयावह हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक काफी तेज गति से आ रहा था और अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। सबसे पहले ट्रक…

Read More