तेल अवीव: मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच इजरायल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने गाजा में हमास के नए सैन्य प्रमुख मुहम्मद ओदेह को मार गिराया है। इजरायली सेना के मुताबिक, मुहम्मद ओदेह 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए बड़े आतंकी हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल था। इस कार्रवाई को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के निर्देश पर अंजाम दिया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की। सेना…
Read MoreDay: May 27, 2026
भीषण गर्मी के बीच यूपी में बिजली संकट गहराया, विभाग की अपील- ‘AC 24 डिग्री पर चलाएं, बेवजह लाइट न जलाएं’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में लोगों ने बिजली सब स्टेशनों का घेराव तक कर दिया। बढ़ती नाराजगी के बीच अब विद्युत विभाग ने जनता से बिजली बचाने की अपील की है। बिजली विभाग की ओर से जारी ऑडियो संदेश में कहा गया है कि “बिजली सिर्फ तारों से नहीं,…
Read Moreहिमालया बेबीकेयर का नया ‘गोल्डन बेबी गिफ्ट पैक’ लॉन्च, नवजात के स्वागत को बनाएगा और खास
नई दिल्ली: शिशु देखभाल क्षेत्र के प्रमुख ब्रांड हिमालया बेबीकेयर ने नवजात शिशुओं के स्वागत को और यादगार बनाने के लिए अपने नए उत्पाद ‘गोल्डन बेबी गिफ्ट पैक’ को बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि इस विशेष पैक को पारंपरिक भारतीय उपहार परंपरा और आधुनिक बेबी केयर जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। ₹501 में प्रीमियम बेबी केयर का पूरा पैकेजयह गिफ्ट पैक केवल ₹501 की बजट-फ्रेंडली कीमत पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे इसे परिवार और दोस्तों के लिए एक आकर्षक…
Read Moreभीषण गर्मी से देश बेहाल! 21 जिलों में पारा 45 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया लू और आंधी-बारिश का डबल अलर्ट
नई दिल्ली: देशभर में प्रचंड गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक सूरज आग उगल रहा है और कई इलाकों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 26 मई को देश के 21 जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण लू और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 3 से 4…
Read MoreSIR पर आज सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तय होगा चुनाव आयोग के अधिकारों का दायरा
नई दिल्ली: चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े बेहद अहम मामले में आज सुप्रीम कोर्ट बड़ा फैसला सुनाने जा रहा है। सवाल यह है कि क्या चुनाव आयोग के पास विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR कराने का संवैधानिक अधिकार है या नहीं। इस मामले पर देश की सर्वोच्च अदालत आज अपना निर्णय सुनाएगी, जिस पर कई राज्यों की चुनावी प्रक्रिया और लाखों मतदाताओं की नजर टिकी हुई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ इस मामले में दाखिल याचिकाओं के समूह पर फैसला सुनाएगी। अदालत यह…
Read Moreसोना हुआ सस्ता, लेकिन चांदी ने लगाई लंबी छलांग! 27 मई के ताजा रेट ने बढ़ाई खरीदारों की हलचल
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सर्राफा बाजार में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 27 मई 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दामों में जोरदार उछाल देखने को मिला। ऐसे में निवेशकों से लेकर गहने खरीदने वालों तक सभी की नजर आज के ताजा रेट पर टिकी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 192 रुपये टूटकर 1,57,424 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं…
Read MorePetrol-Diesel के बढ़ते दामों ने बढ़ाई टेंशन! दिल्ली से पटना तक जानिए 27 मई के ताजा रेट
नई दिल्ली: देशभर में पेट्रोल-डीजल की लगातार ऊंची कीमतों ने आम लोगों की जेब पर दबाव बढ़ा दिया है। महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक ईंधन के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार बने हुए हैं। हालांकि 27 मई 2026 को तेल कंपनियों की ओर से कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया, लेकिन मौजूदा रेट अब भी लोगों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर सीएनजी उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि आज सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया…
Read More‘नौतपा’ के बीच बदला मौसम का मिजाज! यूपी के कई जिलों में आज तेज आंधी और झमाझम बारिश का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और ‘नौतपा’ के प्रचंड असर के बीच अब मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से उत्तर भारत के मौसम में अचानक परिवर्तन होगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी…
Read Moreकेरल में ED की बड़ी कार्रवाई! पूर्व CM पिनाराई विजयन से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, बेटी की IT कंपनी जांच के घेरे में
तिरुवनंतपुरम: केरल की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। यह कार्रवाई उनकी बेटी वीणा विजयन की आईटी कंपनी ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ और कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) के बीच कथित संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक ईडी की टीमें राज्यभर में करीब 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इन ठिकानों में पिनाराई विजयन का आवास…
Read More