लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुफ्त बस यात्रा की सुविधा तीन दिनों तक बढ़ा दी है। अब महिलाएं 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। महिला के साथ सफर करने वाले एक सहयोगी का टिकट भी मुफ्त रहेगा। अगर महिला के साथ एक से ज्यादा लोग यात्रा कर रहे हैं तो केवल महिला और एक सहयोगी को ही निशुल्क…
Read MoreTag: Yogi Adityanath
सीएम योगी की युवाओं को पाती, बोले- ‘युवा शक्ति ही विकसित यूपी की सबसे बड़ी पूंजी’, राष्ट्रनिर्माण में निभाएं जिम्मेदारी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी अपनी पाती में युवाओं से आत्मनिर्माण के साथ राष्ट्रनिर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, अनुशासन तथा संकल्प के बल पर विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर उपलब्ध करा रही है, जरूरत है कि किशोर और युवा इन अवसरों का पूरा…
Read Moreप्राइवेट स्कूलों के 3 लाख टीचरों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, परिवार समेत मिलेगा कैशलेस इलाज; सरकारी स्कूलों के बच्चों को 1200-1200 रुपये
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सरकारी विद्यालयों के बाद अब निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी बड़ी राहत देने की तैयारी में है। प्रदेश के करीब तीन लाख निजी स्कूल शिक्षकों और उनके आश्रितों को शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रदेश के करीब 35 हजार निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का डाटा जुटाया जा रहा है। दूसरी ओर सरकारी परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 10 लाख विद्यार्थियों को ड्रेस, जूते और मोजे खरीदने के लिए जल्द ही…
Read Moreगोरखपुर में CM योगी की समीक्षा बैठक, बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी रखने के निर्देश; मंदिरों और कांवड़ मार्ग की सफाई पर जोर
गोरखपुर: तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विकास परियोजनाओं, बाढ़ बचाव और सावन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं। नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के साथ बांधों की नियमित निगरानी करने और संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने को कहा। शिवालयों और मंदिरों में सफाई…
Read Moreघुमंतू समाज से आज सीधा संवाद करेंगे CM योगी, विकास बोर्ड गठन के बाद पहली अहम बैठक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद करेंगे। उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के बाद यह पहली औपचारिक बैठक होगी, जिसमें समुदाय के सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री आवास पर होगा संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में घुमंतू समाज के प्रतिनिधि विकास बोर्ड के गठन के फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करेंगे। इसके साथ ही समुदाय के कल्याण, विकास…
Read Moreयूपी में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा बूस्टर, 2023.50 करोड़ के अनुपूरक बजट से हाईटेक होंगी चिकित्सा सेवाएं, एम्बुलेंस नेटवर्क भी होगा मजबूत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत, आधुनिक और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से अनुपूरक बजट में 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, आपातकालीन चिकित्सा परिवहन को सशक्त करने और राज्य में उन्नत चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य अस्पतालों में बेहतर इलाज के साथ आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था को भी नई मजबूती देना है। एनएचएम परियोजनाओं को मिला सबसे बड़ा आवंटन अनुपूरक बजट में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य…
Read Moreसदन से पहले सियासी तल्खी! सर्वदलीय बैठक से सपा ने बनाई दूरी, विपक्ष से सहयोग की अपील करते बोले सीएम योगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक हलचल देखने को मिली। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में विधान भवन में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के जनप्रतिनिधियों से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने की अपील की। वहीं समाजवादी पार्टी ने बैठक का बहिष्कार कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की। जनहित के मुद्दों पर चर्चा की अपील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानसून…
Read Moreयूपी विधानसभा में बवाल! हंगामे के बीच सिर्फ पांच मिनट बोल सके सीएम योगी, स्पीकर की सख्ती के बाद सदन स्थगित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा शुरू होते ही सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के विधायकों ने लगातार नारेबाजी की, जिससे कार्यवाही बाधित हो गई। हंगामे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब पांच मिनट ही अपनी बात रख सके। हालात बिगड़ने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सख्त रुख अपनाते हुए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। राम मंदिर चढ़ावा मामले पर विपक्ष का विरोध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे ही अनुपूरक बजट पर चर्चा…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा मामले पर विधानसभा में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- SIT जांच में किसी साधु-संत की भूमिका नहीं मिली
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा मामले को लेकर विधानसभा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल (SIT) की जांच में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता सामने नहीं आई है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर मामले को राजनीतिक रंग देने और धार्मिक संस्थाओं की छवि धूमिल करने का आरोप भी लगाया। ट्रस्ट के अनुरोध पर कराई गई थी एसआईटी जांच मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मीडिया में आई खबरों के बाद राज्य सरकार को पत्र लिखकर…
Read More59 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट से योगी सरकार का बड़ा दांव, किसानों-महिलाओं समेत विकास परियोजनाओं पर फोकस; सपा का जोरदार विरोध
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा में 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि अतिरिक्त धनराशि का उद्देश्य किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और विकास परियोजनाओं से जुड़ी योजनाओं को गति देना है। बजट पेश होने के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सदन में लगातार नारेबाजी की, जिससे कार्यवाही के दौरान हंगामे की स्थिति बनी रही। राजस्व और पूंजीगत व्यय पर सबसे ज्यादा जोर अनुपूरक बजट में 17,399.50 करोड़ रुपये राजस्व…
Read More