यूपी विधानसभा मानसून सत्र आज से, राम मंदिर दान मामले और पेपर लीक पर सरकार को घेरने की तैयारी; अनुपूरक बजट भी रहेगा केंद्र में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। चार दिन तक चलने वाले इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के आसार हैं। समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दल राम मंदिर दान से जुड़े कथित मामले, पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। वहीं सरकार अनुपूरक बजट और कई अहम विधायी कार्यों को पारित कराने पर जोर देगी। पहले दिन शोक प्रस्ताव, दूसरे दिन आएगा अनुपूरक बजट सत्र के पहले दिन निजामाबाद (आजमगढ़) से समाजवादी…

Read More

यूपी विधानसभा मानसून सत्र से पहले सपा का हंगामा, पोस्टर-बैनर और दान पेटी के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर-बैनर और दान पेटी लेकर पहुंचे विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान राम मंदिर दान चोरी, नीट पेपर लीक, आरक्षण समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की गई। सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के विधायक बड़ी संख्या में विधानसभा परिसर पहुंचे और विभिन्न मुद्दों…

Read More

यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की नियुक्ति और सेवा विस्तार पर हाईकोर्ट में चुनौती, क्वो वारंटो रिट की मांग

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की नियुक्ति और उनके लंबे समय से पद पर बने रहने को चुनौती देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में उनकी नियुक्ति प्रक्रिया और सेवा विस्तार को नियमों तथा संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत बताते हुए उनके खिलाफ क्वो वारंटो रिट जारी करने की मांग की गई है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह ने स्वयं को इस प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। इसके बाद अदालत ने…

Read More

₹4.10 करोड़ से विधान भवन बनेगा हाईटेक, डिजिटल आर्ट गैलरी में सजेगा प्रदेश का राजनीतिक इतिहास

लखनऊ में स्थित ऐतिहासिक विधान भवन अब आधुनिक तकनीक से लैस एक नए रूप में नजर आएगा। सरकार ने यहां डिजिटल आर्ट गैलरी स्थापित करने की तैयारी कर ली है, जिसके माध्यम से प्रदेश के राजनीतिक और संसदीय इतिहास को अत्याधुनिक तकनीक के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए बजट में 4.10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगा मुख्यमंत्रियों और विभूतियों का योगदान प्रस्तावित गैलरी में प्रदेश के अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों, विधान सभा अध्यक्षों और अन्य प्रमुख विभूतियों के जीवनवृत्त,…

Read More

समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में शोषण और गुंडा टैक्स को नहीं भूले हैं व्यापारी : योगी आदित्यनाथ

सपा और लोकतंत्र नदी के दो छोर : योगी आदित्यनाथ नेता प्रतिपक्ष एक वरिष्ठ नेता, उनके कंधे पर बंदूकर रखकर गोली चला रहे कुछ लोग : योगी आदित्यनाथ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर तीखा हमला बोला। सपा के कार्यकाल में व्यापारियों पर हुए अत्याचार और गुंडा टैक्स की याद दिलाते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा का लोकतंत्र में विश्वास केवल दिखावा है। उन्होंने संभल, बहराइच और गोरखपुर में सपा की नकारात्मक राजनीति पर भी…

Read More