अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले के बीच अब एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मंदिर में दान की गिनती का कार्य करने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। कर्मचारियों के अचानक काम छोड़ने से चढ़ावे की गणना प्रभावित हुई है। गुरुवार को केवल 13 गणनाकर्मी ही ड्यूटी पर पहुंचे, जिससे पूरे तंत्र में हलचल मच गई। काम के घंटे बढ़ने और वेतन घटने से नाराजगी इस्तीफा देने वाले एक कर्मचारी के मुताबिक, पहले चढ़ावे की गणना दो शिफ्टों…
Read MoreTag: hindi news
‘दर्शन करने नहीं जाएंगे?’ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के पहले यूपी दौरे पर अखिलेश का तंज, सियासी बयानबाजी तेज
लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहले उत्तर प्रदेश दौरे ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन के दौरे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वह अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां आए हैं, तो क्या वह “दर्शन” करने नहीं जाएंगे? अखिलेश यादव की यह टिप्पणी ऐसे समय…
Read Moreरामलला दर्शन पर सियासी संग्राम! अयोध्या पहुंचे कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई, अजय राय नजरबंद, सांसद उज्जवल रमण सिंह के घर पुलिस तैनात
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच मंगलवार को कांग्रेस के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में नजरबंद किए जाने का दावा किया गया है। वहीं प्रयागराज से अयोध्या रवाना होने की तैयारी कर रहे कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह के घर के बाहर पुलिस की तैनाती की खबर सामने आई है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद में बढ़ी सियासी तपिश! इस्तीफों के बाद सपा का भाजपा पर तीखा हमला, सोना-चांदी और जेवरात पर उठाए बड़े सवाल
लखनऊ: अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मामले में जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। शुक्रवार को इस पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ तब लिया, जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच कर रही विशेष…
Read More‘जय भीम’ के नारे के साथ भारत रवाना हुए अभिजीत दीपके, दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन की तैयारी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह अपना भविष्य संविधान के भरोसे छोड़कर भारत आ रहे हैं। दीपके का दावा है कि वह राजधानी दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ बड़ा प्रदर्शन आयोजित करेंगे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाएंगे। भारत रवाना होने से पहले अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत के लिए निकल गया हूं। मैं अपना भविष्य संविधान…
Read More“सत्ता से सवाल पूछना ही असली पत्रकारिता”, शीतला सिंह की पुण्यतिथि पर जुटे दिग्गज, निष्पक्ष मीडिया को बताया लोकतंत्र की ताकत
लखनऊ: निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता के प्रतीक रहे वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय शीतला सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर यूपी प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश और प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक हस्तियों ने उन्हें याद करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सूर्य नारायण सिंह जनमोर्चा की ओर से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह ने कहा कि शीतला सिंह सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने…
Read MoreCensus Of India: अब घर बैठे खुद कर सकेंगे जनगणना, आज से शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया; 34 सवालों के देने होंगे जवाब
उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए गुरुवार से जनगणना प्रक्रिया का नया चरण शुरू हो गया है। अब प्रदेशवासी घर बैठे खुद अपनी जनगणना कर सकेंगे। डिजिटल मोड में हो रही इस बार की जनगणना में स्व-गणना की सुविधा शुरू की गई है, जिसके तहत नागरिक पोर्टल पर जाकर खुद अपना और अपने परिवार का पूरा विवरण दर्ज कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, स्व-गणना की प्रक्रिया 21 मई तक चलेगी। इसके बाद 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर दर्ज किए गए आंकड़ों का सत्यापन करेंगे। साथ ही जिन लोगों ने…
Read Moreअयोध्या में बड़ा हादसा: सरयू में स्नान करने उतरे तीन युवक लापता, जन्मदिन मनाने पहुंचे थे दोस्त; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सरयू नदी में स्नान करने उतरे तीन युवक अचानक गहरे पानी में समा गए और लापता हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी युवक बस्ती जनपद के रहने वाले थे और जन्मदिन मनाने के लिए अयोध्या आए थे। पांच…
Read Moreकानपुर में बड़ा हादसा: रेलिंग तोड़ नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार; 19 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा नहर पुल पर हुआ। बस ट्राइडेंट कंपनी के कर्मचारियों…
Read More