1984 दंगों की बरसी पर महारैली को लेकर घिरी कांग्रेस, सिख संगठनों ने पूछा- क्या यही दिन मिला था?

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित विपक्ष की महारैली को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब सिख संगठनों ने भी रैली की तारीख पर आपत्ति जताई है। सिख रॉयट्स विक्टिम्स वेलफेयर सोसाइटी ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी का दिन शोक और पीड़ितों को याद करने के लिए है, न कि राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए। संगठन ने इस दिन महारैली करने के फैसले पर कांग्रेस की आलोचना की है। सिख संगठन ने…

Read More

सपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: सीएम योगी

गोंडा में 520 करोड़ की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास छह महीने में एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा उत्तर प्रदेश के लिए शाप है। जब भी सत्ता में आई, तबाही मचाई। भाजपा आस्था को सम्मान देती है और बदलाव लाती है, जबकि सपा बदमाशों को संरक्षण देती है। मुख्यमंत्री ने 520 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को…

Read More

MLC के पास कितनी होती है पावर? कितनी मिलती है सैलरी, सरकारी आवास से पेंशन तक जानें सभी सुविधाएं

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद एमएलसी यानी विधान परिषद सदस्य की भूमिका, अधिकारों और सुविधाओं को लेकर चर्चा तेज हो जाती है। एमएलसी का नाम आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उसे कौन चुनता है, उसके पास कितनी शक्तियां होती हैं और उसे हर महीने कितनी सैलरी मिलती है? क्या एमएलसी मुख्यमंत्री या मंत्री भी बन सकता है? इसके अलावा उसे सरकारी आवास, यात्रा भत्ता, चिकित्सा सुविधा और पेंशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं या नहीं? आइए,…

Read More

दिल्ली में 10 लाख लोगों की रैली से बढ़ेगा व्यापार? व्यापारियों की राहुल गांधी से मांग- 20 मिनट मिलिए, नुकसान का पूरा हिसाब समझा देंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस की महारैली से दिल्ली का व्यापार बढ़ने के दावे को व्यापारी संगठनों ने खारिज कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि दीपावली से ठीक पहले रामलीला मैदान में होने वाली रैली से आसपास के बाजारों में कारोबार प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से रैली को दीपावली तक टालने की अपील की है। व्यापारियों ने राहुल गांधी से मुलाकात के लिए 20 मिनट का समय मांगा है, ताकि उन्हें रैली से होने वाले संभावित नुकसान की…

Read More

लखनऊ शिक्षक MLC सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी की हैट्रिक, सपा प्रत्याशी को 6 हजार से अधिक वोटों से हराया

लखनऊ: विधान परिषद की लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई। मतगणना के दूसरे और अंतिम चक्र के बाद उन्हें कुल 12,508 मत मिले। उन्होंने सपा प्रत्याशी सुशील कुमार को छह हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। जीत की घोषणा के बाद भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते परिणाम घोषित होने में करीब दो…

Read More

पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में मनमानी पर लगेगी लगाम! योगी कैबिनेट आज कर सकती है बड़े प्रस्ताव को मंजूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में मनमाने ढंग से नाम जुड़वाने पर रोक लगाने की तैयारी है। योगी सरकार इस संबंध में नियमों में बदलाव करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में पंचायती राज विभाग के इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। बैठक में 21 से अधिक अन्य प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। पंचायत चुनाव में मतदाता सूची की भूमिका अहम होती है। ऐसे में सूची में नाम शामिल कराने को लेकर किसी…

Read More

यूपी चुनाव में अखिलेश यादव की बढ़ सकती है मुश्किल, ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के तीसरे मोर्चे की चर्चा तेज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तीसरे राजनीतिक मोर्चे की संभावनाएं तेज होने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। यदि यह समीकरण आकार लेता है, तो खासकर मुस्लिम मतदाताओं के प्रभाव वाली सीटों पर समाजवादी पार्टी की चुनावी रणनीति प्रभावित हो सकती है। ओवैसी की हालिया सभाओं में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। वहीं, इंडिया…

Read More

ओवैसी का सपा-कांग्रेस को फिर खुला ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते

शामली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में आने से रोकने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सामने एक बार फिर गठबंधन का प्रस्ताव रखा है। ओवैसी ने साफ कहा कि उनकी पार्टी योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहती। उन्होंने यह भी कहा कि जो दल योगी को दोबारा मुख्यमंत्री बनने से रोकना चाहते हैं, एआईएमआईएम उनके साथ आने के लिए तैयार है। ‘योगी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनते…

Read More

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’, शिक्षक MLC चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर आकाश अग्रवाल के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव

लखनऊ: शिक्षक एमएलसी चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। चुनाव में कथित अनियमितताओं की शिकायत लेकर कमिश्नरी पहुंचे आकाश अग्रवाल भावुक हो गए और रो पड़े। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके समर्थन में बयान जारी करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने अग्रवाल समाज को लेकर कही यह बात अखिलेश यादव ने 24 अक्टूबर को सोशल मीडिया मंच एक्स…

Read More

यूपी एमएलसी चुनाव: सत्ता के सेमीफाइनल में सपा-भाजपा आमने-सामने, 72 जिलों में आज मतदान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले पांच महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसे सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाला है और कई जनसभाएं की हैं। दोनों दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। दर्जनों मंत्रियों, कई सांसदों और सौ से अधिक विधायकों ने चुनावी अभियान में हिस्सा लिया है। इस बीच…

Read More