मेरठ: उत्तर प्रदेश पुलिस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा के बीच तकनीकी समन्वय ने एक बार फिर एक युवक को नया जीवन दे दिया। मेरठ के सरधना क्षेत्र में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने प्रेम संबंध टूटने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया और उससे पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर दिया। वीडियो पोस्ट होते ही सक्रिय हुई तकनीकी निगरानी व्यवस्था और यूपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने महज 8 मिनट में युवक तक पहुंचकर उसकी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026…
Read MoreCategory: लखनऊ
परीक्षा देने जा रही थीं दो युवतियां, ऑटो चालक ने सुनसान इलाके में ले जाकर की दरिंदगी की कोशिश; पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती और मारपीट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हसीब के रूप में हुई है, जो हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र के…
Read More2027 चुनाव से पहले कारोबारी वर्ग पर सपा की नजर, आगरा में छोटे व्यापारियों से सीधा संवाद करेंगे अखिलेश यादव
आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी अब छोटे कारोबारियों और एमएसएमई सेक्टर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 14 जून को आगरा पहुंचेंगे, जहां वह छोटे कारोबारियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। यह कार्यक्रम आगरा के होटल आईटीसी मुगल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘छोटा कारोबारी-कारोबार: क्यों हो रहा बर्बाद’ रखा गया है। इस मंच के जरिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई)…
Read Moreचित्रकूट प्रसंग से भावविभोर हुई श्रीराम कथा, लक्ष्मण टीला पर भव्य मंदिर निर्माण का दोहराया संकल्प; न्यायालय का सम्मान करते हुए पक्ष रखने की बात भी कही
लखनऊ: नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के छठवें दिन पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और चित्रकूट प्रवास का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने चित्रकूट को केवल एक तीर्थ नहीं बल्कि रामभक्ति, त्याग, तपस्या और लोकमंगल की पावन भूमि बताते हुए इसे भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आयोजित कथा में स्वामी रामभद्राचार्य ने एकश्लोकी रामायण को लेकर प्रचलित धारणाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मान्यता सही नहीं है कि…
Read Moreलखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि विवाद गरमाया, निष्कासित छात्र नेताओं के समर्थन में धरने पर बैठे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष
लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच तीन छात्र नेताओं को शैक्षिक अधिकारों से वंचित किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी मुद्दे पर शुक्रवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव धरनारत छात्रों के समर्थन में पहुंचे और उनके साथ धरने में शामिल हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार बताया। रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय में एक साथ करीब 50 से 100 प्रतिशत तक फीस वृद्धि की गई…
Read Moreप्रमुख सचिव प्रदीप दुबे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, फिलहाल कोई अंतरिम आदेश नहीं; विधानसभा सचिवालय से मांगा जवाब
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के पद पर बने रहने को चुनौती देने वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने फिलहाल किसी भी प्रकार की अंतरिम कार्रवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने प्रतिवादी पक्ष को अपना जवाब दाखिल करने का अवसर देते हुए मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई 2026 तय की है। याचिका की ग्राह्यता पर उठी प्रारंभिक आपत्ति सुनवाई के दौरान विधानसभा सचिवालय की ओर से खंडपीठ के समक्ष प्रारंभिक आपत्ति दर्ज कराई गई। सचिवालय ने कहा कि मामले…
Read Moreअपने ही शहर में रास्ता भटका रक्षा मंत्री का काफिला! जाना था एक ओर, पहुंच गया टेढ़ी पुलिया; अफसरों में मची हलचल
लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला शुक्रवार शाम राजधानी लखनऊ में निर्धारित मार्ग से भटक गया। घटना के बाद सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि अधिकारियों की तत्परता से काफिले को तुरंत सही रूट पर वापस लाया गया और आगे की यात्रा सुचारु रूप से पूरी कराई गई। श्रीराम कथा से लौटते समय हुई चूक जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे…
Read Moreलखनऊ गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगते ही हाथ जोड़कर मांगने लगा रहम
लखनऊ: मॉल कर्मी युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी उपदेश लोधी उर्फ गहना को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। निगोहां क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की घेराबंदी से बचने की कोशिश में आरोपी ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद आरोपी मौके पर ही पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा और जान की गुहार करने लगा। चेकिंग के दौरान पुलिस से हुआ आमना-सामना पुलिस और सर्विलांस टीम…
Read MoreYogi Adityanath Birthday: 21 मुख्यमंत्रियों वाले यूपी में योगी ने बनाए अलग मुकाम, सबसे युवा सांसद से सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम तक दर्ज कई रिकॉर्ड
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक और प्रशासनिक सफर कई ऐसे रिकॉर्डों से भरा है, जिन्होंने उन्हें प्रदेश की राजनीति में एक अलग पहचान दिलाई है। भगवाधारी संन्यासी से देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफर लगातार चर्चा का विषय रहा है। उत्तर प्रदेश को अब तक 21 मुख्यमंत्री मिल चुके हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नाम कई ऐसे राजनीतिक और प्रशासनिक कीर्तिमान…
Read Moreयूपी में मकानों के नक्शे पास कराने की व्यवस्था बदलेगी, जिला पंचायतों के लिए नई भवन निर्माण उपविधि लाने की तैयारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में भवन निर्माण और विकास कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए योगी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार जिला पंचायतों के माध्यम से नक्शा स्वीकृति प्रक्रिया को नए ढांचे में लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत “उत्तर प्रदेश जिला पंचायतों के लिए मॉडल भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2026” लागू करने की योजना बनाई गई है। प्रस्तावित उपविधि को अंतिम रूप देने से पहले विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा की जाएगी। इस संबंध में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक…
Read More