NEET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत! बस किराए में 50% छूट का ऐलान, मुहर्रम पर हथियारों और तेज डीजे पर सख्त रोक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नीट परीक्षा, मुहर्रम और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कई अहम निर्देश जारी किए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था, परीक्षा की पारदर्शिता और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। NEET परीक्षार्थियों को मिलेगा किराए में आधा लाभ प्रदेश के 59 जिलों में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में करीब साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को…

Read More

UP के मदरसों में बड़ा बदलाव! अब आधार लिंक बायोमेट्रिक सिस्टम से लगेगी शिक्षकों और छात्रों की हाजिरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सभी मदरसों में अब आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड ने सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देश जारी कर तत्काल व्यवस्था लागू करने को कहा है। शिक्षकों के साथ छात्रों की भी लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी नई व्यवस्था के तहत मदरसों में कार्यरत सभी शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से अपनी…

Read More

UP के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! योगी सरकार ने बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, अब इस तारीख से खुलेंगे स्कूल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लगातार पड़ रही लू को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाकर 24 जून तक कर दी गई है। इस फैसले से राज्य के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिली है। 25 जून से शुरू होगा नियमित पठन-पाठन बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा…

Read More

UPPCL का सख्त संदेश! बिजली फॉल्ट ठीक करने में लापरवाही पड़ी भारी तो नपेंगे अफसर, चेयरमैन ने जारी की चेतावनी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर ऊर्जा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बिजली फॉल्ट की मरम्मत और बाधित आपूर्ति बहाल करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान या अन्य कारणों से प्रभावित बिजली आपूर्ति को बहाल करने में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।…

Read More

राम मंदिर चढ़ावे पर बृजभूषण का बड़ा बयान, बोले- सब कुछ जानता हूं, सच बोलूंगा तो मुश्किल में पड़ जाऊंगा

गोंडा : राम मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग और चोरी के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद के बीच पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पूरे मामले की काफी जानकारी है, लेकिन फिलहाल वह इस मुद्दे पर खुलकर बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया से बातचीत के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह इस मामले के बारे में बहुत…

Read More

4399 दिन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, CM योगी ने दी बधाई

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4399 दिन पूरे करने के साथ ही वह भारत में सबसे लंबे समय तक इस पद पर सेवा देने वाले जननेता बन गए हैं। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को भारतीय लोकतंत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने…

Read More

Lucknow Fake Currency Racket: 14 लाख के नकली नोटों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, नेपाल-अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की जांच में जुटीं एजेंसियां

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में नकली नोटों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मड़ियांव पुलिस ने करीब 14 लाख रुपये की नकली करंसी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा होने के कारण इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद एटीएस, आईबी, एलआईयू समेत कई एजेंसियों ने आरोपियों से घंटों पूछताछ की। जांच एजेंसियों को इस गिरोह के तार नेपाल, खाड़ी देशों और अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने की आशंका है। घैला पुल के पास दबोचे गए आरोपी पुलिस…

Read More

बीबीएयू में आईक्यूएसी बैठक संपन्न, गुणवत्ता आधारित शिक्षा और शोध को नई दिशा देने पर हुआ मंथन

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान गतिविधियों, वैश्विक रैंकिंग, डिजिटल गवर्नेंस और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, आईक्यूएसी के बाहरी सदस्य अतुल कुमार दुबे तथा आईक्यूएसी निदेशक प्रो. शिल्पी वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। विभिन्न प्रस्तावों, विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और गुणवत्ता…

Read More

लखनऊ में बिजली व्यवस्था बेपटरी! कहीं 20 तो कहीं 27 घंटे तक गुल रही सप्लाई, भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लाखों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं 20 घंटे तो कहीं 27 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग उमस और गर्मी में बेहाल रहे। हालात ऐसे हो गए कि इन्वर्टर जवाब दे गए और कई इलाकों में पानी का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया। सोमवार को महानगर क्षेत्र में शालीमार गेलेंट की 33 केवी लाइन में…

Read More

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात! पत्नी की चाकू से हत्या के बाद पति ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। माल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है।…

Read More