लखनऊ: उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में डेयरी कांक्लेव का आयोजन किया गया। दुग्धशाला विकास विभाग और पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश की डेयरी उपलब्धियों, किसानों के लिए संचालित योजनाओं और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे कार्यक्रम में दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के. ने बताया कि वर्ष 2024-25 में भारत करीब 248 मिलियन…
Read MoreCategory: लखनऊ
UP Weather Today: लखनऊ समेत 35 जिलों में आज-कल भारी बारिश का अलर्ट, 8 अगस्त से बदलेगा मौसम का मिजाज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को लखनऊ समेत करीब 35 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि 8 अगस्त से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। इसके बाद 10 से 15 अगस्त के बीच हल्की बारिश और धूप का दौर देखने को मिल सकता है। पूर्वी यूपी और तराई में सबसे ज्यादा असर पिछले 10 से 12 दिनों से हो रही लगातार बारिश का सबसे…
Read Moreघुमंतू समाज से आज सीधा संवाद करेंगे CM योगी, विकास बोर्ड गठन के बाद पहली अहम बैठक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद करेंगे। उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के बाद यह पहली औपचारिक बैठक होगी, जिसमें समुदाय के सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री आवास पर होगा संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में घुमंतू समाज के प्रतिनिधि विकास बोर्ड के गठन के फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करेंगे। इसके साथ ही समुदाय के कल्याण, विकास…
Read MoreUP Monsoon Session: हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, तीन दिन में सिर्फ 2 घंटे 43 मिनट ही चली विधानसभा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण प्रभावी ढंग से नहीं चल सका। तीन दिनों के सत्र में विधानसभा की कार्यवाही महज दो घंटे 43 मिनट ही संचालित हो पाई, जबकि सदन की कुल बैठक अवधि पांच घंटे 32 मिनट रही। यानी सदन जितनी देर चला, उससे अधिक समय व्यवधान और हंगामे की वजह से कार्यवाही बाधित रही। हंगामे में बीते दो घंटे 49 मिनट आंकड़ों के अनुसार, तीन दिनों के दौरान विधानसभा की कुल बैठक अवधि पांच घंटे 32 मिनट रही, लेकिन दो…
Read Moreबसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर; CM योगी, मायावती और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी ने जताया गहरा शोक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संदेश जारी…
Read Moreयोगी सरकार का बड़ा बजट दांव! किसानों, युवाओं और गांवों के विकास के लिए खोला खजाना, करोड़ों की नई सौगात
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चुनावी वर्ष में पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले अनुपूरक बजट के जरिए किसानों, युवाओं और ग्रामीण विकास को बड़ी प्राथमिकता दी है। 59,019.54 करोड़ रुपये के इस अनुपूरक बजट में कृषि, कौशल विकास, रोजगार, शिक्षा, औद्योगिक निवेश और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई नई योजनाओं और अतिरिक्त बजटीय प्रावधानों का ऐलान किया गया है। यह बजट बुधवार को विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित हो गया। युवाओं के कौशल विकास और रोजगार पर विशेष जोर सरकार…
Read Moreपीएसआई इंडिया को सीएसआर टाइम्स अवार्ड: मातृछाया कार्यक्रम के लिए गोल्ड तो हेल्थ फॉर आल प्रोग्राम के लिए मिला सिल्वर अवार्ड
लखनऊ, 04 अगस्त । सरकार के साथ मिलकर समुदाय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को मुहैया कराने में सक्रिय रूप से सहयोग कर रही पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) संस्था को मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में सीएसआर टाइम्स अवार्ड से नवाजा गया। संस्था को रूरल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट की कैटेगरी में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन से वित्त पोषित “मातृछाया” कार्यक्रम के लिए गोल्ड अवार्ड प्रदान किया गया है। इसके अलावा निवाबूपा हेल्थ इंश्योरेंस से वित्त पोषित हेल्थ केयर- हेल्थ फॉर आल (इंटिग्रेटेड प्राइमरी…
Read Moreग्रेटर नोएडा में सजेगा बायोएनर्जी का सबसे बड़ा मंच, 11 अगस्त को इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अगस्त को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले तीसरे इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ करेंगे। यह तीन दिवसीय आयोजन 11 से 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें देश और विदेश से नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ, शोधकर्ता और निवेशक हिस्सा लेंगे। स्वच्छ ऊर्जा और हरित उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा इस एक्सपो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को बायोएनर्जी, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी, हरित उद्योगों और सतत औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की…
Read Moreलखनऊ में 18 हजार से ज्यादा सस्ते फ्लैट बनेंगे, LDA की नई योजना से हजारों परिवारों का घर खरीदने का सपना होगा पूरा
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में किफायती घर का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की तैयारी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) शहर के जोनल डेवलपमेंट प्लान के तहत 18,113 किफायती फ्लैट विकसित करने जा रहा है। यह आवास विशेष रूप से कम आय वर्ग और सीमित संसाधनों वाले परिवारों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे। इस योजना से करीब 90 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है। सुल्तानपुर रोड से कानपुर रोड के बीच बनेंगे नए फ्लैट एलडीए के सर्वे के अनुसार क्लस्टर-2, यानी सुल्तानपुर…
Read Moreयूपी में अगले 3 घंटे बेहद भारी! 14 जिलों में वज्रपात और मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार सुबह प्रदेश के 14 जिलों के लिए वज्रपात और मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच इन इलाकों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट…
Read More