लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, सरकारी दफ्तरों में मची अफरा-तफरी; दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही इमारत से ऊंची लपटें उठने लगीं, जबकि घने धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। सुबह करीब 10 बजे लगी आग जानकारी के अनुसार, आग सोमवार सुबह करीब 10 बजे लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उनका धुआं करीब दो किलोमीटर दूर…

Read More

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ 1 लाख का इनामी शूटर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इंदिरा कैनाल रोड पर हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी और कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को मार गिराया गया। पुलिस के अनुसार, वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संजय उर्फ संजीव मूल रूप से अंबेडकरनगर का रहने वाला था और उसके खिलाफ विभिन्न जिलों में कई संगीन मुकदमे दर्ज थे। वह अंबेडकरनगर, बस्ती, अयोध्या समेत आसपास के क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों के…

Read More

लखनऊ अग्निकांड पर सियासत तेज! अखिलेश यादव पर बरसे ब्रजेश पाठक, बोले- ‘यह हादसा पिछली सरकार की लापरवाही और कुकृत्यों का नतीजा’

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए दर्दनाक अग्निकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हादसे के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह त्रासदी पिछली सरकार की नीतियों, लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है। ‘15 लोगों की मौत पर भी राजनीति कर रहे हैं’ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस हृदयविदारक हादसे में 15 लोगों…

Read More

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात! पत्नी की चाकू से हत्या के बाद पति ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। माल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है।…

Read More

अपने ही शहर में रास्ता भटका रक्षा मंत्री का काफिला! जाना था एक ओर, पहुंच गया टेढ़ी पुलिया; अफसरों में मची हलचल

लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला शुक्रवार शाम राजधानी लखनऊ में निर्धारित मार्ग से भटक गया। घटना के बाद सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि अधिकारियों की तत्परता से काफिले को तुरंत सही रूट पर वापस लाया गया और आगे की यात्रा सुचारु रूप से पूरी कराई गई। श्रीराम कथा से लौटते समय हुई चूक जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे…

Read More