आजमगढ़ मंडल में नौ साल पहले हुए थे नियुक्त, वेतन भत्तों की वसूली के आदेश लखनऊ । फर्जी अंकपत्र, प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करते पाए जाने पर आजमगढ़ मंडल में 2016 में नियुक्ति पाए 22 सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया गया है। सभी से वेतन-भत्तों की वसूली करने के साथ एफआईआर दर्ज कराने के भी आदेश दिए गए हैं। वर्तमान में सभी शिक्षक विभिन्न जिलों के स्कूलों में तैनात हैं । तैनाती वाले जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को…
Read MoreTag: Lucknow Latest News
29 लोगों पर दर्ज कराये रेप-एससी/एसटी के फर्जी केस, जाने कैसे मिली वकील को आजीवन कारावास की सजा
विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला छात्रा से दोषी परमानंद गुप्ता दर्ज कराता था फर्जी केस लखनऊ। कानपुर के वकील अखिलेश दुबे की तर्ज पर राजधानी में वकील परमानन्द गुप्ता भी लोगों पर फर्जी मुकदमें दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाता था ।एससी/एसटी अधिनियम के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने मंगलवार को आरोपी वकील परमानन्द गुप्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वकील ने पत्नी के ब्यूटी पार्लर में कार्यरत स्नातक छात्रा पूजा रावत को माध्यम बनाकर 29 लोगों के खिलाफ गैंगरेप और एससी / एसटी समेत…
Read Moreअटल आवासीय विद्यालयों के छात्र पहली बार देंगे हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा, मॉक टेस्ट से करायी जाएगी तैयारी
लखनऊ। प्रदेश के 18 आवासीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों में से 2300 से अधिक बच्चे पहली बार हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इन सभी बच्चों को बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम प्राप्त करने के लिए उनकी तैयारी बेहतरीन तरीके से करने के लिए विभाग की ओर से विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देश जारी किए गए। यह निर्देश प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इस बैठक में अटल आवासीय विद्यालयों के महानिदेशक पूजा यादव, प्रमुख सचिव श्रम…
Read Moreराष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे यूपी के 33 ग्राम प्रधान
जन कल्याणकारी योजनाओं को अपने-अपने क्षेत्र में लागू कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 प्रधानों को किया गया है चयनित लखनऊ। 15 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के 33 ग्राम प्रधानों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह गौरवपूर्ण अवसर उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि ये ग्राम प्रधान लाल किले पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में देश के अन्य प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के साथ शामिल होंगे। ये 33 ग्राम प्रधान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुने गए हैं,…
Read Moreआलू उत्पादन में क्षमता विकास के लिए सीआईपी पेरू के साथ एमओयू
लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह से मंगलवार को उनके आवास पर पेरू के अंतरराष्ट्रीय आलू केन्द्र (सीआईपी) के महानिदेशक डा. साइमन हेक ने भेंट की। इस दौरान उद्यान मंत्री की उपस्थिति में पेरू के अंतरराष्ट्रीय आलू केन्द्र के महानिदेशक डा. साइमन हेक तथा निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग भानु प्रकाश राम के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इस समझौता ज्ञापन के सीआईपी पेरू एवं उद्यान विभाग के वीच परस्पर समन्वय एवं तकनीकी सहयोग स्थापित किया जाएगा।…
Read Moreअखिलेश की चुप्पी हैरान करने वाली, भाजपा नहीं सहेगी महिलाओं का अपमान-बेबी रानी मौर्या
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और लोकसभा सांसद डिंपल यादव के अपमान को लेकर भारतीय जनता पार्टी मुखर हो गई है । महिला एवं बाल विकास मंत्री वेवी रानी मौर्य ने सोमवार को कहा कि हम महिलाओं का अपमान स्वीकार नहीं करेंगे, फिर चाहे वह किसी भी दल की हों।मंत्री ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा डिंपल यादव को लेकर दिए गए वयान की घोर निंदा करती है, लेकिन समाजवादी पार्टी अपने वोट बैंक के लालच में अपनी महिला नेता…
Read Moreहैदराबाद की तर्ज पर वाराणसी में बनेगा अत्याधुनिक ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की जानकारी लेने मंत्री अनिल राजभर और प्रमुख सचिव डॉ. एम् के शन्मुगा सुन्दरम पहुंचे हैदराबाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के श्रमिकों के लिए खुशखबरी है। श्रम चिकित्सा सेवाओं को लेकर योगी सरकार वाकई गंभीर है। सुधार की गुंजाइश को लेकर उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री के नेतृत्व में प्रमुख सचिव सहित कई अफसरों के एक दल ने हैदराबाद में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और वहां की चिकित्सा सेवाओं को परखा। वहां की सेवाओं और व्यवस्थाओं को…
Read Moreयूपी के 2.5 लाख घरों में बायोगैस यूनिटें लगाएगी योगी सरकार
पहले चरण में अयोध्या, वाराणसी गोरखपुर और गोंडा से होगी शुरुआत लखनऊ। प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री के ग्राम-ऊर्जा मॉडल के तहत प्रदेश के गांवों में घरेलू बायोगैस यूनिटों की स्थापना शुरू की जा रही है, जिससे न सिर्फ ग्रामीणों की रसोई का खर्च घटेगा, बल्कि जैविक खाद उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना से किसानों और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। योजना के पहले चरण को लागू…
Read Moreहॉस्पिटल में हिस्सेदारी के नाम पर व्यवसायी से डॉक्टर पिता पुत्र ने हड़पे 13 करोड़
विकासनगर थाने में पिता पुत्र के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज जांच में जुटी पुलिस लखनऊ। पार्टनरशिप का झांसा देकर डॉक्टर और राम जानकी हेल्थ केयर हॉस्पिटल के निदेशक पिता- पुत्र ने वृद्ध व्यवसायी विद्युत कुमार जैन से 12.95 करोड़ रुपये हड़प लिए । व्यवसायी ने विकासनगर थाने में डॉ. और निदेशक पिता-पुत्र के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंदिरा नगर आम्रपाली कॉलोनी निवासी व्यवसायी विद्युत कुमार जैन का रिंग रोड पर इंदिरा कॉम्प्लेक्स है। विद्युत जैन…
Read Moreकेशव मौर्य ने सपा प्रमुख पर कसा तीखा तंज : अखिलेश को दी पार्टी का नाम बदलने की नसीहत
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। इस बार तो डिप्टी सीएम ने सपा को नसीहत ही दे डाली। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि सपाइयों को अपने बहादुर से पार्टी का नाम बदलकर ‘मदरसावादी पार्टी’ रखने की मांग करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, हिंदुओं कीआस्था को व्यापार बताने का दुस्साहस करने वाले सपा बहादु अखिलेश यादव…
Read More