लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा में संभावित टूट को लेकर नया दावा करते हुए संकेत दिया है कि बागी सांसदों के समूह का नेतृत्व कौन कर सकता है। राजभर के ताजा बयान के बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। लगातार दूसरे दिन सपा पर हमलावर रहे राजभर ओम प्रकाश राजभर पिछले दो दिनों से समाजवादी पार्टी और…
Read MoreTag: UP political news
2027 चुनाव से पहले कारोबारी वर्ग पर सपा की नजर, आगरा में छोटे व्यापारियों से सीधा संवाद करेंगे अखिलेश यादव
आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी अब छोटे कारोबारियों और एमएसएमई सेक्टर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 14 जून को आगरा पहुंचेंगे, जहां वह छोटे कारोबारियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। यह कार्यक्रम आगरा के होटल आईटीसी मुगल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘छोटा कारोबारी-कारोबार: क्यों हो रहा बर्बाद’ रखा गया है। इस मंच के जरिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई)…
Read MoreOM PRAKASH RAJBHAR : मुजफ्फरनगर में हो रहे थे दंगे, अखिलेश सैफई में देख रहे थे डांस
बोले, पार्टी का चश्मा उतारकर देखें सपा प्रमुख तो विकास दिखेगा लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर श्रवण धाम में पौधरोपण करने पहुंचे अंबेडकरनगर जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पांच साल की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पांच साल अखिलेश यादव की सरकार रही थी । मुजफ्फरनगर दंगे में जल रहा था और अखिलेश सैफई में नाच देख रहे थे। सपा सरकार में एक हजार दंगे हुए। कर्फ्यू लगे और 1200 की जनहानि हुई। अखिलेश आज मुख्यमंत्री योगी…
Read More2027 मिशन से पहले यूपी बीजेपी में बड़े बदलाव के संकेत, संगठन की आधी टीम बदलने की चर्चा तेज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के भीतर बड़े बदलावों की चर्चा जोरों पर है और माना जा रहा है कि चुनाव से पहले संगठन में व्यापक फेरबदल किया जा सकता है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चाएं हैं कि प्रदेश संगठन की लगभग आधी टीम बदली जा सकती है और कई नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। 2024 के प्रदर्शन के बाद शुरू हुई समीक्षा लोकसभा चुनाव 2024…
Read Moreयूपी में पंचायत चुनाव टलने के संकेत, योगी सरकार ने प्रधानों को बनाया प्रशासक; बढ़ाया गया कार्यकाल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के ग्राम प्रधानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक के रूप में काम करने की अनुमति दे दी है। इसके लिए शासन स्तर से आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस फैसले के बाद राज्य में पंचायत चुनाव टलने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। प्रदेश में ग्राम प्रधानों का पांच साल का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। ऐसे…
Read More‘सीट नहीं, जीत मायने रखती है’… अखिलेश के 403 सीटों वाले बयान से यूपी की सियासत गरम, कांग्रेस की बढ़ी बेचैनी
लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेठी और रायबरेली दौरे के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को तैयार रखने वाला बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे सिर्फ संगठनात्मक तैयारी नहीं, बल्कि कांग्रेस को दिया गया बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने जिस अंदाज में कहा कि “बात सीट की नहीं, जीत की है”, उससे साफ संकेत गया कि 2027 विधानसभा चुनाव में गठबंधन की रणनीति और शर्तें…
Read MoreBJP vs CJP! अखिलेश यादव के एक पोस्ट से यूपी की सियासत में हलचल, क्या ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनेगी नया डिजिटल हथियार?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोशल मीडिया अब सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि नैरेटिव सेट करने का सबसे बड़ा मंच बनता जा रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक छोटे से पोस्ट ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सिर्फ तीन शब्द लिखे — “BJP बनाम CJP”। इस एक लाइन के पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में ‘CJP’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब तक भाजपा के खिलाफ ‘पीडीए’ यानी पिछड़ा, दलित…
Read Moreराजा भैया की पत्नी की शिकायत पर बड़ा एक्शन, प्रतापगढ़ के MLC समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब प्रतापगढ़ के MLC अक्षय प्रताप सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR दर्ज की गई। यह कार्रवाई राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी की लिखित शिकायत के आधार पर हुई है। मामला करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़ी कथित हेराफेरी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोपों से जुड़ा है। MLC अक्षय प्रताप सिंह समेत 4 लोग नामजद पुलिस के मुताबिक, इस मामले में MLC अक्षय प्रताप सिंह के अलावा अनिल…
Read More‘आखिरी 9 महीनों में ये मंत्री क्या कर लेंगे?’ योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव का तंज, पूछ डाले 12 सवाल
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार रविवार को होने जा रहा है। योगी कैबिनेट में छह नए चेहरों की एंट्री तय मानी जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3:30 बजे राजभवन में आयोजित होगा। इससे पहले शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर संभावित मंत्रियों की सूची सौंपी। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है और कैबिनेट विस्तार को लेकर कई…
Read Moreयूपी में आज योगी कैबिनेट विस्तार, 6 नए चेहरों को मिल सकती है जगह; मनोज पांडेय, पूजा पाल समेत कई नाम चर्चा में
लखनऊ में आज राजनीतिक हलचल तेज रहने वाली है, क्योंकि योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे विधायकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात की थी, जिसके बाद कैबिनेट विस्तार की अटकलों को और बल मिला। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 3 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्रियों की बन सकती है जगह सूत्रों के अनुसार, इस बार कैबिनेट विस्तार में छह…
Read More