सपा को बड़ा झटका! 5 बार के विधायक आलमबदी आजमी का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, शोक में डूबा आजमगढ़

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का बुधवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की आयु में आजमगढ़ शहर के कुर्मी टोला स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पिछले कुछ समय से आलमबदी आजमी का स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था। उनका लखनऊ में भी इलाज कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया था।…

Read More