एस. वाई. कुरैशी पर भड़के निशिकांत दुबे बताया, मुस्लिम आयुक्त

नई दिल्ली । भारत के प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ टिप्पणी से हंगामा मचाने के वाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को एस. वाई. कुरैशी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव आयुक्त नहीं वल्कि एक ‘मुस्लिम आयुक्त’ थे। इससे पहले कुरैशी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम की आलोचना करते हुए इसे ‘मुस्लिमों की भूमि हड़पने की सरकार की भयावह और बुरी योजना” वताया था। कुरैशी भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त है। दुवे ने एक दिन पहले उच्चतम न्यायालय और भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना…

Read More

आज़मगढ़: पूर्व ज़िलाधक्ष पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

आजमगढ़। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम लता बौद्ध के बीच गाली-गलौज और धक्का देने का बात सामने आया है। इस मामले को लेकर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुसुम लता ने अपनी सहयोगियों के साथ मिलकर एसपी हेमराज मीना से घटना की शिकायत भी की है। इसके साथ इस पूरे मामले की शिकायत भाजपा के पदाधिकारी से भी की गई है। भाजपा के कार्यक्रम में दोबारा दिखाई दी तो जान से मार देंगेमहिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम लता बौद्ध ने मीडिया…

Read More

खुद को नेता के रूप में नहीं देखता, सत्य का साधक हूं: राहुल

कांग्रेस नेता ने एक पॉडकास्ट में नेहरू की राजनीति, आदर्श, विचार और योगदान के बारे बात की नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सच्चाई के लिए खड़े होना गांधी-नेहरू की परंपरा रही है तथा वह खुद को नेता के रूप में नहीं देखते वल्कि सत्य का साधक (सीकर ऑफ ट्रुथ) मानते है। उन्होंने पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के साथ एक पॉडकास्ट नेहरू की राजनीति, आदर्श,विचार और योगदान के वारे वात की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इस संवाद के दौरान अमेरिकी…

Read More

राजा भइया ने सीएम ममता पर बोला हमला, कहा-बिल तो बस बहाना है, मकसद काफिरों को मिटाना

लखनऊ। संसद में वक्फ संशोधन विधयेक के कानून में तब्दील होने के बाद से हंगामा तूल पकड़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए।इसमें कई लोगों की मौत हुई है, कई दुकानों में तोड़फोड़ और आग के हवाले भी कर दिया गया।देश की सर्वोच्च अदालत ने जहां इस हिंसक प्रदर्शन पर चिंता जताई है, तो वहीं दूसरी ओर इस पर सियासत होने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार कर दिया है।…

Read More

धनखड़ बोले, राष्ट्रपति को निर्देश नहीं दे सकती है न्यायपालिका

कहा, ‘सुपर संसद’ के रूप में कार्य कर रही न्यायपालिका नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वृहस्पतिवार को न्यायपालिका द्वारा राष्ट्रपति के निर्णय लेने के लिए समयसीमा निर्धारित करने और सुपर संसद के रूप में कार्य करने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय लोकतांत्रिक ताकतों पर ‘परमाणु मिसाइल’ नहीं दाग सकता। धनखड़ ने न्यायपालिका के प्रति यह कड़ी टिप्पणी राज्यसभा के प्रशिक्षुओं को संवोधित करते हुए की। कुछ दिन पहले ही उच्चतम न्यायालय ने राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति के विचारार्थ रखे गए विधेयकों पर राष्ट्रपति की मंजूरी के…

Read More

मुर्शिदाबाद और बांग्लादेश पर विपक्ष के मौन ने इन्हें चौराहे पर नंगा किया : योगी आदित्यनाथ

पहले यूपी के शहर भी मुर्शिदाबाद की तरह ही दंगों की आग में जलते थे : योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक प्रमुख मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘उ.प्र.: एक स्वर्णिम शताब्दी की ओर’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने अपनी सरकार में हुए राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे और माफिया मुक्त शासन की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद और बांग्लादेश की घटनाओं पर इनकी चुप्पी ने इन्हें चौराहे पर नंगा…

Read More

भाजपा और आररएसएस को कांग्रेस ही हरा सकती है :राहुल गाँधी

मोडासा (गुजरात) । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ता भले ही ‘हतोत्साहित’ दिख रहे हैं, लेकिन केवल उनकी हीपार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को हरा सकती है। एक सप्ताह में गुजरात की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद ने राज्य में संगठन को नया रूप देने के लिए रोडमैप पेश किया और पार्टी के उन नेताओं को हटाने का वादा किया जो या तो निष्क्रिय हैं या ‘भाजपा के लिए काम करते है। उन्होंने कभी अपना गढ रहे गुजरात को…

Read More

सीएम पर नहीं बनी बात: बातचीत कर तय कर लेंगे सीएम पद का चेहरा : तेजस्वी

कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठक के बाद तेजस्वी ने दिया बयान नई दिल्ली। राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद कहा कि बिहार में ‘महागठबंधन’ के घटक दल बातचीत करके मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में फैसला कर लेंगे। उन्होंने यह दावा भी किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी ने ‘हाईजैक’ कर (बंधक बना) लिया है और इस बार राज्य में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन की सरकार बनेगी।…

Read More

साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ती रहेगी सपा : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी। भाजपा के असंवैधानिक कार्यो, अन्याय, अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वावा साहव डा. भीमराव अम्बेडकर भगवान हैं। उन्होंने देश को संविधान दिया। संविधान हम सवकी ताकत है। वावा साहव की वरावरी कोई नहीं कर सकता है। सपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से वातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर है। अराजक तत्व खुलेआम हत्या करने और गोली मारने की…

Read More

सोनिया-राहुल के स्वामित्व वाली नेशनल हेराल्ड हेराल्ड की संपत्ति 5,000 करोड़ की

ईडी ने आरोप पत्र में सोनिया को आरोपी नंबर 1 और राहुल को 2 नंबर बनाया नई दिल्ली। ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में अपने आरोपपत्र में कहा है कि कांग्रेस नेताओं ने इसकी मूल कंपनी एजेएल की 2,000 करोड़ की संपत्ति हड़पने के लिए ‘आपराधिक साजिश रची थी। जांच एजेंसी ने दावा किया कि इसके लिए उन्होंने 99 प्रतिशत शेयर महज 50 लाख में अपनी निजी कंपनी ‘यंग इंडियन’ को हस्तांतरित कर दिए, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी वहुलांश शेयरधारक है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत के…

Read More