50MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo का बड़ा धमाका! लॉन्च हुई Reno 16 सीरीज, 7000mAh बैटरी तक का मिलेगा दम

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपनी नई Reno 16 5G सीरीज को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन नए स्मार्टफोन Oppo Reno 16 5G, Oppo Reno 16 Pro 5G और Oppo Reno 16F 5G को पेश किया है। नई सीरीज में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग जैसी कई प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं।

कंपनी के Reno 16 5G और Reno 16 Pro 5G मॉडल में 6700mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जबकि Reno 16F 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।

जानिए कितनी है Oppo Reno 16 सीरीज की कीमत

Oppo Reno 16F 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 15,999 थाई बहत यानी करीब 45 हजार रुपये रखी गई है। वहीं 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 थाई बहत यानी लगभग 48 हजार रुपये है। यह स्मार्टफोन पॉप व्हाइट, ड्रीम पर्पल और ट्वाइलाइट वायलेट रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है।

Oppo Reno 16 Pro 5G को थाईलैंड में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प के साथ 26,999 थाई बहत यानी करीब 76 हजार रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन स्टारलाइट ब्लैक और पॉप व्हाइट रंग विकल्पों में उपलब्ध है।

वहीं Oppo Reno 16 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 थाई बहत यानी करीब 56 हजार रुपये रखी गई है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 थाई बहत यानी लगभग 65 हजार रुपये है। यह ड्रीम पर्पल, ट्वाइलाइट वायलेट और पॉप व्हाइट रंग विकल्पों में खरीदा जा सकेगा।

Oppo Reno 16F 5G में मिलेगी 7000mAh बैटरी की ताकत

Oppo Reno 16F 5G में 6.57 इंच का फुल एचडी प्लस क्रिस्टल गार्ड प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-एनर्जी प्रोसेसर दिया गया है।

फोन में 12GB तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 256GB यूएफएस 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित कलरओएस 16.0 पर काम करता है।

50MP कैमरे के साथ मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 16F 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकॉग्निशन फीचर भी मौजूद है। इसके अलावा स्मार्टफोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं दी गई हैं।

Reno 16 और Reno 16 Pro में दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर

Oppo Reno 16 5G और Reno 16 Pro 5G दोनों स्मार्टफोन में 6.32 इंच का फुल एचडी प्लस क्रिस्टल गार्ड प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि प्रो मॉडल में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो Reno 16 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट दिया गया है, जबकि Reno 16 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8550 सुपर प्रोसेसर मिलता है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित कलरओएस 16.0 पर चलते हैं।

कैमरा सेगमेंट में भी मिलेगा प्रीमियम अनुभव

Oppo Reno 16 5G में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।

वहीं Reno 16 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है। दोनों स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

 

Related posts