भाजपा और आररएसएस को कांग्रेस ही हरा सकती है :राहुल गाँधी

मोडासा (गुजरात) । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ता भले ही ‘हतोत्साहित’ दिख रहे हैं, लेकिन केवल उनकी ही
पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को हरा सकती है। एक सप्ताह में गुजरात की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद ने राज्य में संगठन को नया रूप देने के लिए रोडमैप पेश किया और पार्टी के उन नेताओं को हटाने का वादा किया जो या तो निष्क्रिय हैं या ‘भाजपा के लिए काम करते है।

उन्होंने कभी अपना गढ रहे गुजरात को अपनी पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य बताया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा 30 वर्षो से राज्य की सत्ता पर काविज भाजपा को हराने का संकल्प व्यक्त किया। गांधी गुजरात में संगठन को नया रूप देने के कांग्रेस के प्रयासों के तहत जिला इकाइयों को मजबूत करने की प्रायोगिक योजना शुरू करने के वाद अरवल्ली जिले के मोडासा शहर में बूथ स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। गुजरात में 2027 के अंत में विस चुनाव होने हैं।

एक एआईसीसी पर्यवेक्षक और चार राज्य पर्यवेक्षकों समेत पांच सदस्यों वाली एक समिति गुजरात में पार्टी की 41 जिला वरिष्ठ कार्यकर्ताओं इकाइयों (आठ शहरों समेत ) में से प्रत्येक के लिए नए प्रमुखों की नियुक्ति की प्रक्रिया की देखरेख करेगी, जिसकी शुरुआत अरवल्ली जिले से होगी। अपने संवोधन में गांधी ने कार्यकर्ताओं से कई वादे किए जैसे कि जिला इकाइयों को अधिक शक्ति एवं धन उपलब्ध कराना,नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का आकलन करना, जमीनी स्तर पर सक्रिय पदाधिकारियों को बढ़ावा देना और उन नेताओं को हटाना जो या तो निष्क्रिय हैं या भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, यह विचारधाराओं की लड़ाई है। केवल दो ही पार्टियां हैं जिनकी विचारधाराएं हैं – एक भाजपा और दूसरी कांग्रेस । केवल कांग्रेस ही भाजपा और आरएसएस को हरा सकती है। गुजरात पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है क्योंकि भाजपा की हार का रास्ता गुजरात से होकर जाता है। गांधी ने उपस्थित लोगों से कहा, एक तरह से, कांग्रेस गुजरात में अस्तित्व में आई क्योंकि पार्टी के दो महान नेता महात्मा गांधी और सरदार पटेल इसी राज्य से थे।’ गांधी ने इस वात को स्वीकार किया कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ता ‘हताश’ हैं, क्योंकि कांग्रेस तीन दशकों से राज्य में सत्ता से बाहर है।

ममता की बोल : मुर्शिदाबाद दंगे पूर्व नियोजित, भाजपा, बीएसएफ, केंद्रीय एजेंसियों ने भड़काई हिंसा

Related posts