नोएडा: सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रविवार शाम एक नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। महिला की शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी। घटना के बाद मायके वालों ने उसके पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय कामिनी कुमारी के रूप में हुई है। 16वीं मंजिल से गिरने के बाद अस्पताल ले गए परिजन पुलिस के अनुसार, कामिनी सोसाइटी के लिली…
Read MoreDay: August 11, 2026
UP Weather: लखनऊ में छाए रहेंगे बादल, पश्चिमी-पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; 21% कम हुई मानसूनी बारिश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। लखनऊ में 35 डिग्री तक…
Read Moreयूपी स्वास्थ्य विभाग में देर रात बड़ा फेरबदल, वाराणसी-संतकबीर नगर के CMO बदले; 8 चिकित्साधिकारियों को मिली CMS की जिम्मेदारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने वाराणसी और संतकबीर नगर में नए मुख्य चिकित्साधिकारियों की तैनाती की है। इसके अलावा आठ चिकित्साधिकारियों को अलग-अलग अस्पतालों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव रवि रंजन ने सोमवार को तबादलों और नई तैनातियों से संबंधित आदेश जारी किए। वाराणसी और संतकबीर नगर को मिले नए CMO प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में संयुक्त निदेशक ग्रेड के अधिकारी डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को वाराणसी…
Read Moreचौथी संतान के लिए मातृत्व अवकाश नहीं मिलेगा, इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला; दो या अधिक जीवित बच्चों पर नियम स्पष्ट
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी महिला सरकारी कर्मचारी की पहले से दो या उससे अधिक जीवित संतानें हैं, तो उसे अगली संतान के लिए मातृत्व अवकाश की पात्रता नहीं होगी। यह स्थिति तब भी रहेगी, जब वह संबंधित प्रसव के लिए पहली बार मातृत्व अवकाश मांग रही हो। शशि कुमारी की याचिका पर आया फैसला यह आदेश न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने शशि कुमारी की याचिका पर दिया। याची ने चौथे बच्चे…
Read Moreछात्राओं को स्कूटी देने की प्रक्रिया तेज, हर पाठ्यक्रम की कम से कम एक मेधावी छात्रा को मिलेगी सौगात; 50 हजार तक को लाभ की तैयारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की योजना पर अब तेजी से काम शुरू हो गया है। योगी सरकार की कैबिनेट से मंजूरी और बजट आवंटन के बाद उच्च शिक्षा विभाग विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों से मेधावी छात्राओं का ब्योरा जुटाकर सूची को अंतिम रूप देने में लगा है। खास बात यह है कि जिन पाठ्यक्रमों में छात्राओं की संख्या कम है, वहां भी कम से कम एक मेधावी छात्रा को स्कूटी देने का फैसला किया गया है। टॉप पांच प्रतिशत मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी…
Read Moreराम मंदिर को जल्द मिलेगा पहला CEO, 5200 आवेदनों की छंटनी के बाद 18 उम्मीदवार इंटरव्यू में होंगे शामिल; तीन नामों का बनेगा पैनल
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को जल्द ही अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंगलवार को चयनित आवेदकों के साक्षात्कार की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीईओ पद के लिए 18 जुलाई तक आवेदन मांगे थे, जिसके लिए करीब 5200 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों की जांच और स्क्रीनिंग के बाद 54 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनमें से पहले साक्षात्कार के लिए 18 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। तीन नामों का पैनल ट्रस्ट…
Read MoreIIT कानपुर के रिटायर्ड अफसर को ED का डर दिखाकर बनाया डिजिटल बंधक, फर्जी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई दिखाकर 16.55 लाख ठगे
कानपुर: साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें IIT कानपुर के रिटायर्ड ऑफिस सुपरिंटेंडेंट को जालसाजों ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी बनकर पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। आरोपियों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी और वीडियो कॉल के जरिए सुप्रीम कोर्ट की फर्जी सुनवाई भी दिखाई। जेल भेजने और उनकी इकलौती बेटी की हत्या करने की धमकी देकर जालसाजों ने उनसे 16 लाख 55 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। ईडी अधिकारी बनकर शुरू किया ठगी का खेल…
Read Moreयूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 6 राष्ट्रीय सचिवों को बांटे जोन और जिलों के जिम्मे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को पार्टी के नवनियुक्त सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया। छह राष्ट्रीय सचिवों को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों और जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब्दुल हन्नान को अवध, कुणाल चौधरी को ब्रज, वरुण चौधरी को प्रयागराज, जगदीश चंद्र जांगिड़ को बुंदेलखंड, अभिषेक दत्त को पूर्वांचल और संजीव आर्य को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन…
Read Moreपूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात, दिल्ली और बांद्रा के लिए चलेंगी 2 अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें रूट और पूरा टाइमटेबल
गोरखपुर: पूर्वांचल के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के लिए दो अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी मिल गई है। रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन चलाने की अनुमति दी है। यात्रियों की मांग बढ़ने पर इनके फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दोनों ट्रेनों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत…
Read Moreसंसद में लगातार हंगामे से विपक्ष को ही नुकसान? कांग्रेस के शशि थरूर ने उठाए सवाल, बोले- बहस के लिए सदन चलना जरूरी
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के चौथे सप्ताह की शुरुआत भी पिछले तीन सप्ताह की तरह हंगामे के साथ हुई। 20 जुलाई से शुरू हुए सत्र में अब तक एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब सदन की कार्यवाही बिना व्यवधान के चली हो। सोमवार को लोकसभा में लगातार 16वें दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं हो सका। इस बीच संसद में लगातार हो रहे हंगामे को लेकर कांग्रेस के भीतर से ही सवाल उठने लगे हैं। संसद में हंगामे से विपक्ष को नुकसान का सवाल राजनीतिक विश्लेषकों का मानना…
Read More