नई दिल्ली: देशभर में मानसून की दस्तक के साथ मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की संभावना जताई है। दक्षिण भारत से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक व्यापक वर्षा का अनुमान है, जबकि उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मानसून फिलहाल केरल, लक्षद्वीप तथा कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार,…
Read MoreTag: मौसम समाचार
Monsoon 2026: आज केरल से होगी मानसून की एंट्री, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश-राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी
नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आज केरल तट पर पहुंचने की संभावना के बीच भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। मानसून की दस्तक के साथ दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है, जबकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी मौसम करवट ले सकता है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से राहत देने वाला मौसम अब धीरे-धीरे गर्मी की ओर लौटता दिखाई…
Read More17 राज्यों में मौसम का अलर्ट: दिल्ली-यूपी समेत कई इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में जल्द दस्तक दे सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को…
Read Moreमौसम का बड़ा अपडेट: 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं आंधियां, उत्तर से दक्षिण तक बारिश का अलर्ट; कई राज्यों में गर्मी से राहत
नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर, मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कई क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव का प्रभाव लगभग समाप्त हो गया…
Read Moreभीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अलर्ट; कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे देश के कई हिस्सों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 28…
Read MoreIMD Weather Update: दिल्ली में बादलों और धूलभरी आंधी का अलर्ट, यूपी में बढ़ेगी गर्मी; बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कई राज्यों के लिए अलग-अलग मौसम संबंधी चेतावनियां जारी की हैं। जहां उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का खतरा बढ़ रहा है, वहीं बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में बदल सकता है मौसम दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक…
Read MoreUP Weather: आंधी-बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, सुबह-रात हुई सुहानी लेकिन दिन की तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। पिछले चार दिनों से प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य बना हुआ है। मंगलवार को हुई आंधी और बारिश के बाद बुधवार को लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत जरूर मिली, लेकिन दिन में निकली चिलचिलाती धूप ने राहगीरों के पसीने छुड़ा दिए। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 20.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात और सुबह के समय हल्की ठंडक…
Read Moreक्या भारत में भारी बारिश के बाद पड़ेगी भीषण ठंड ? मौसम वैज्ञानिकों ने दी ये बड़ी चेतावनी
नई दिल्ली। मानसून का सीजन खत्म होने के बाद सर्दी के मौसम की शुरुआत होने वाली है। सर्दियों के आने से पहले इस बात की चर्चा छिड़ी हुई है कि क्या बारिश की तरह इस साल ठंड भी ज्यादा पड़ेगी ? ला नीना के कारण यह बहस छिड़ गई है। ला नीना एक जलवायु परिघटना है, जिसका इस साल सर्दियों पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। ला नीना ठंडी जलवायु का प्रतीक है। ला नीना अल नीनो के उलट होता है। भारत में ला नीना की वजह से ज्यादा ठंड…
Read More