UP Weather Alert: यूपी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दिन-रात के तापमान में गिरावट; आज भी भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के चलते दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। हालांकि कई शहरों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई…

Read More

यूपी में मौसम का कहर: बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली से 18 लोगों की मौत, कई जिलों में तबाही, सीएम ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खराब मौसम की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 24 पशुओं की भी जान चली गई है। लगातार बदलते मौसम और तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों…

Read More

UP Weather: सुबह होते ही छाया अंधेरा, तेज आंधी-बारिश से बदला मौसम; कई जिलों में गर्मी से मिली राहत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह करीब 9 बजे कई इलाकों में ऐसा नजारा दिखा मानो दिन में ही रात उतर आई हो। घने काले बादलों और तेज हवाओं के बीच लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। मौसम में आए इस बड़े बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह…

Read More

आंधी-बारिश से यूपी में भारी तबाही, लखनऊ से अयोध्या तक अलर्ट पर प्रशासन; CM योगी ने अफसरों को राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। लखनऊ, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती, कासगंज और बरेली समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते हालात बिगड़ गए। मौसम की इस भीषण मार के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल हालात का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड…

Read More