नई दिल्ली: देशभर में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार 18 जुलाई के लिए देश के बड़े हिस्से में भारी से अत्यंत भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय वायुमंडल में सात प्रमुख चक्रवाती और ट्रफ प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं, जिसके चलते 16 से अधिक राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने दो क्षेत्रों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड…
Read MoreTag: Monsoon Update
Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा
नई दिल्ली: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 15 से अधिक राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने का खतरा भी व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है।…
Read MoreUP Weather Today: यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, लखनऊ-वाराणसी समेत 35 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्नवायु दाब का क्षेत्र मजबूत होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है, जिसके प्रभाव से आज प्रदेश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लखनऊ, वाराणसी समेत 35 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मीरजापुर, सोनभद्र और चंदौली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। गुरुवार दोपहर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की…
Read MoreWeather Update: यूपी-बिहार-झारखंड समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी चेतावनी
नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसी के चलते मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित 22 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर राज्यों, पूर्वी उत्तर…
Read Moreबिहार में आज मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट, 13 राज्यों पर मौसम विभाग की चेतावनी; जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
पटना: देशभर में जारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बड़ा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे के भीतर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले सात दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इसी को देखते हुए 13 राज्यों में हल्की से लेकर अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार खराब…
Read Moreकम बारिश से फसलों को बचाने के लिए यूपी सरकार अलर्ट, नहरों और पंप कैनालों से किसानों तक पहुंचाया जाएगा पानी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कम वर्षा के चलते खरीफ फसलों पर मंडरा रहे संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों से कहा है कि जिन जिलों में बारिश सामान्य से कम हुई है, वहां नहरों, पंप कैनालों और अन्य उपलब्ध सिंचाई स्रोतों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों की फसलें प्रभावित न हों। सोमवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री ने वर्षा की स्थिति, खरीफ फसलों…
Read Moreकमजोर मानसून का खेती पर बड़ा असर, खरीफ फसलों की बुवाई 16% घटी; धान, दलहन और तिलहन का रकबा भी घटा
नई दिल्ली: कमजोर मानसून का असर इस साल खरीफ फसलों की बुवाई पर साफ दिखाई दे रहा है। कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 10 जुलाई 2026 तक खरीफ फसलों की कुल बुवाई का रकबा 16 प्रतिशत घटकर 531.25 लाख हेक्टेयर रह गया है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 632.69 लाख हेक्टेयर था। विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की धीमी रफ्तार और अल-नीनो के प्रभाव के कारण कई राज्यों में बुवाई प्रभावित हुई है। भारत में खरीफ फसलों की बुवाई सामान्यतः दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के साथ जून…
Read More22 राज्यों पर बारिश का बड़ा अलर्ट, यूपी-बिहार में मूसलाधार बरसात की चेतावनी; जानिए दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम हाल
नई दिल्ली: देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है और कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल राहत की बारिश के आसार बेहद कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार,…
Read MoreMonsoon Update: देशभर में धीमा पड़ा मानसून, बारिश का घाटा बढ़कर 18% पहुंचा; कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट
नई दिल्ली: देशभर में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले सप्ताह अच्छी बारिश के बाद अब वर्षा की गतिविधियों में कमी आई है, जिसके चलते देश में मानसूनी बारिश का संचयी घाटा बढ़कर 18 प्रतिशत हो गया है। हालांकि, उत्तर, पूर्व, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का…
Read MoreWeather Alert: दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों पर मानसून का डबल अटैक, भारी बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट
नई दिल्ली: देश के बड़े हिस्से में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 20 राज्यों के लिए भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं, वहीं कई राज्यों में मौसम से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत में भारी बारिश और…
Read More